नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के संकट के बीच वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक सहायता पैकेज का ऐलान किया है। ये पैकेज गरीबों, प्रभावित लोगों और मजदूरों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। प्रभावित लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। उन्होंने बताया है कि हेल्थ वर्करों का 50-50 लाख रुपये का बीमा किया जाएगा। वित्त राज्य मंत्री के अनुसार युद्ध स्तर पर लड़ाई जारी है। वित्त मंत्री ने कहा है कि कोई भी गरीब बिना अन्न के नहीं रहेगा। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपनी आखिरी प्रेस कॉफ्रेंस में कहा था कि आर्थिक पैकेज जल्द ही घोषित किया जाएगा।

फ्री मिलेगा गेहूं-चावल
इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त फ्री गेंहू या चावल अगले तीन महीने तक मिलेगा। साथ ही अतिरिक्त 1 किलो दाल भी गरीबों को उनकी पसंद के मुताबिक मिलेगी। सरकार की इस योजना से देश के 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। किसानों के लिए भी खास ऐलान किया गया है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत अप्रैल के पहले हफ्ते में 2 हजार रुपए की किस्त डाल दी जाएगी, जिससे 8.69 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं मजदूरों के मद्देनजर मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 182 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दी गई है। पांच करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा। मजदूरों की प्रति माह आय 2 हजार तक बढ़ेगी।
वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अन्य बड़ी बातें :
- दिव्यांग, वृद्ध और विधवा : 1 हजार रुपए अतिरिक्त अगले तीन महीने तक दो किस्तों में मिलेंगे, जिससे करीब 3 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
- ये पैसा सीधा उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा
- जन धन योजना : 20.5 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए प्रति माह तीन महीने तक ट्रांसफर किए जाएंगे
- उज्जवला योजना : अगले तीन महीने तक मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे
- सरकार का प्रयास : अन्न, धन और गैस की चिंता से मुक्त करना
बता दें कि सरकार वित्तीय हालात को देखते हुए पहले से ही भारतीय रिजर्व बैंक, पूंजी बाजार नियामक प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ लगातार चर्चा कर रही है। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि आज वित्त मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और दैनिक मजदूरी श्रमिकों पर बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने पर भी घोषणा की उम्मीद थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications