नयी दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के कारण लेट या संशोधित आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को इस साल पहले ही कई बार बढ़ाया जा चुका है। हाल ही में इसकी अंतिम तिथि को एक बार फिर 30 नवंबर से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2020 कर दिया गया। आप वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर दाखिल 31 दिसंबर तक भर सकते हैं। जिन करदाताओं को अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता है उनके लिए रिटर्न फाइलिंग की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 से बढ़ा कर 31 जनवरी 2021 कर दी गई है। यानी सभी तरह के करदाताओं के पास आईटीआर भरने के लिए उचित है। यहां हम आपको बताएंगे कि समय पर आईटीआर दाखिल करने के क्या फायदे होते हैं।
लोन में मदद
आईटीआर दाखिल करने के लिए फॉर्म 16 भी भरना होता है, जो आपको अपनी कंपनी से मिलता है। इस फॉर्म आपकी निश्चित मासिक का पता चलता है। यानी ये फॉर्म आपकी इनकम को साबित करने का प्रमाण होता है। इस प्रूफ से आपको क्रेडिट कार्ड, लोन आदि लेने में मदद मिलेगी।
लेट ब्याज भुगतान
ऐसे करदाता जिनका टैक्स 1 लाख रुपये से अधिक है उन्हें अपना टैक्स रिटर्न खास कर समय पर भरना चाहिए। असल में समय पर आईटीआर फाइल करने में असफल होने पर हर महीने या कुछ दिन के लिए आपसे 1 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला जाता है।
वीजा हासिल करने में मदद
आपको ये बात थोड़ी हैरानी करने वाली लग सकती है मगर वीजा के लिए आवेदन करते समय भी आईटीआर का प्रूफ आपके बहुत काम आएगा। असल में कुछ देश की वीजा पाने के लिए आपको 3 से 5 साल तक के आईटीआर प्रूफ करने पड़ सकते हैं। इस आईटीआर के जरिए आपकी वित्तीय स्थिति चेक की जाती है। कुछ देश आपकी वित्तीय स्थिति पहले से जानना चाहते हैं।
एड्रेस प्रूफ के रूप में काम करेगी काम
आईटीआर की रसीद आपके एड्रेस के प्रूफ के रूप में भी काम करेगी। एड्रेस प्रूफ की जरूरत कई चीजों में होती है। इसके लिए आपको आधार जैसा कोई प्रूफ देना होता है। पर यदि आप आईटीआर की रसीद देना बतौर एड्रेस प्रूफ देना चाहें तो आप दे सकते हैं।
बिजनेस के लिए आईटीआर
अगर आप जॉब से निकल कर कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो ध्यान रखिए कि आपको आईटीआर फाइल के प्रूफ देने होंगे। यानी इसके लिए भी समय पर आईटीआर भरते रहना जरूरी है।
सरकारी विभाग से ठेका
किसी भी सरकारी विभाग से कोई ठेका या कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भी आपको आईटीआर के प्रूफ चाहिए होंगे। आपको सरकारी विभाग से कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए 5 साल के आईटीआर की रसीदें देनी होंगी।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

ITR Deadline बढ़ेगी? Taxpayers को मिलेगी राहत या बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या है अपडेट

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications