Petrol Rate in Qatar : भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी लंबे समय से आसमान पर पहुंचे हुए हैं। कुछ समय पहले पेट्रोल के रेट देश में 100 रुपये के भी ऊपर पहुंच गए थे। भारत में पेट्रोल के इतना महंगा होने की एक बड़ी वजह है टैक्स। पर क्या आपको जानते हैं कि एक ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल के रेट बहुत कम हैं। ये इतने कम हैं कि एक कप चाय की कीमत भी इससे अधिक है। अच्छी बात यह है कि इस देश की सरकार लोगों से टैक्स नहीं लेती। पर ये देश पहले ऐसा नहीं था। एक समय ये काफी गरीब था। ये देश है कतर।

अमीर देशों में गिनती
आज कतर को दुनिया सबसे अमीर देशों में गिना जाता है। कतर खाड़ी देशों में से एक है, जो कि इस समय फुटबॉल वर्ल्ड कप का मेजबान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य पूर्व का कोई देश पहली बार फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का मेजबान बना है। फीफा वर्ल्ड कप एक कामयाब टूर्नामेंट बने, इसके लिए कतर ने काफी पैसा खर्च किया है।
220 अरब डॉलर खर्च किए
मीडिया में जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनके अनुसार फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर 220 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। अब जानते हैं इस देश में सस्ते पेट्रोल के बारे में।

चाय से सस्ता पेट्रोल
कतर में पेट्रोल की कीमत चाय के एक कप से भी सस्ती है। कतर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय रु में देखें तो लगभग 30 रु है। जबकि वहां एक कप चाय की कीमत इससे अधिक है। ऐसा उस देश में है, जो दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है।
नेचुरल गैस का एक्सपोर्टर
आज के समय में दुनिया का सबसा बड़ नेचुरल गैस एक्सपोर्टर देश है कतर। नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट से कतर को भारी कमाई होती है। इतनी अधिक कमाई का फायदा सिर्फ वहां की सरकार के साथ साथ वहां के लोगों को भी दिया जाता है। कतर के लोग इनकम टैक्स से एक दम फ्री हैं। कुछ तरह के टैक्स तो हैं, मगर बेहद कम।

बिजली, पानी और मेडिकल सुविधाएं फ्री
कतर के नागरिक फ्री बिजली, पानी और मेडिकल सुविधाओं का मजा लेते हैं। कतर की कुल आबादी करीब 30 लाख है। इनमें से केवल 10 फीसदी ही कतर के असल यानी मूल निवासी हैं। कतर की आबादी में 25 फीसदी लोग भारतीय हैं। कतर की राजधानी दोहा है। एक समय ये मछली पकड़ने वालों का गांव हुआ करता था।
सब्जी काफी महंगी
कतर में पेट्रोल के रेट तो आपने जान लिए, जो कि बहुत कम है। मगर वहां सब्जी काफी महंगी हैं। असल में कतर रेतीली धरती का है। इसलिए वहां खेती नहीं होती। यानी सब्जी का होता है इम्पोर्ट। इसी वजह से यह महंगी है।
अमेरिका, दुबई और सऊदी अरब से अमीर लोग
कतर में अमीरी का आलम यह है कि वहां अमेरिका, दुबई और सऊदी अरब से भी अधिक अमीर लोग हैं। इस देश का हर तीसरा व्यक्ति करोड़पति है। इसलिए लोग खुद काम नहीं करते। बल्कि ज्यादातर काम अन्य लोग करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
