नयी दिल्ली। मौजूदा कोविड-19 महामारी ने हमारे जीवन को पूरी तरह से डिजिटल वर्ल्ड में सीमित कर दिया है। इसलिए ऑफिशियल मीटिंग, ग्रुप प्रेंजेटेशन, ऑनलाइन क्लास से लेकर एंटरमेंट और खरीदारी तक सब कुछ 4जी रिचार्ज योजना के दायरे में आ गया है। लेकिन फिर भी अगर आपको लगता है कि आप अभी तक पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर नहीं हुए हैं और आपका रोज का डेटा का खर्च बहुत अधिक नहीं है तो आप सस्ते पैक रिचार्ज करा सकते हैं। आपको महंगा प्लान रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। फेस्टिव सीजन में ज्यादा खर्च वैसे भी आपकी शॉपिंग का बजट बिगाड़ सकता है। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के 200 रु से कम कीमत वाले प्लान, जिनमें डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
जियो का 149 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के 149 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इस प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 कॉलिंग मिनट मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों है। आपको सभी जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
जियो का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
यह प्लान 28 दिनों के लिए वैलिड रहता है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं जियो से जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो से नॉन-जियो नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट भी मिलेंगे। साथ ही आपको सभी जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल के 200 रु से कम कीमत वाले 3 प्लान हैं। इनमें एक है 199 रुपये वाला प्लान, जिसमें रोज 1 जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है और वो भी सभी नेटवर्कों पर। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा आपको हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल का 179 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलेंगे। आपको 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा है 2 लाख रु का भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस जो आपको फ्री में मिलेग। साथ ही फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल का 149 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस के साथ 28 दिनों के लिए वैलिड रहता है। साथ ही इसमें कुल 2 जीबी मिलता है। आपको फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
वीआई का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
वीआई (जिसे पहले वोडाफोन आइडिया के नाम से जाना जाता था) के 200 रु से कम कीमत वाले 2 प्लान हैं। इनमें पहला है 199 रुपये वाला जो 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोज 1 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको वीआई मूवीज और टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
वीआई का 149 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
149 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस-कॉलिंग सुविधा और 300 एसएमएस मिलते हैं, जो 28 दिनों तक वैलिड रहेंगे। आपको कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें वीआई मूवीज और टीवी का भी एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
