नई दिल्ली, अगस्त 30। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है। कुछ दिनों बाद नवरात्रि और फिर उसके बाद दुर्गा पूजा, दिवाली और भैया दूज सहित कई अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में फेस्टिव सीजन के दौरान लोग जम कर शॉपिंग करते हैं। लोगों ने शॉपिंग की तैयारी भी शुरू कर दी होगी। त्योहारी या फेस्टिव सीजन के दौरान महंगाई आपके प्लानिंग में अड़चन न बने हम उसके लिए एक खास क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर आए हैं, जो आपको शॉपिंग पर अच्छा डिस्काउंट दिलाएगा।
पीएनबी का खास क्रेडिट कार्ड
महंगाई काफी बढ़ गयी है। इसलिए किसी भी चीज को खरीदने से पहले लोगों को सोचना पड़ रहा है। मगर परेशान न हों इस फेस्टिव सीजन घर के पुराने इलेक्ट्रॉनिक आइटम बदलें। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड की मदद ली जा सकती है। पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करते हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कार्ड पर मिलने वाले शानदार डिस्काउंट और ऑफर।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 10 प्रतिशत छूट
देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) इसीलिए क्रेडिट कार्ड पर एक शानदार ऑफर लेकर आया है। पीएनजी के क्रेडिट कार्ड से आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप इस भारी छूट का लाभ पाना चाहते हैं तो पीएनबी का क्रेडिट कार्ड प्राप्त करें। मगर ध्यान रहे कि ऑफर का फायदा लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं।
पीएनबी ने दी जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड पर ऑफर को लेकर ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की गयी है। जानकारी के अनुसार यदि आप अपने घर के पुराने इलेक्ट्रॉनिक आइटम को रिप्लेस करें तो पीएनबी क्रेडिट कार्ड की मदद शॉपिंग करके ऐसा किया जा सकता है। पीएनबी के रुपे क्रेडिट कार्ड पर छूट मिलेगी। आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम की शॉपिंग पर 10 फीसदी का डिस्काउंट (अधिकतम 1,000 रुपये) की छूट ले सकेंगे।
कहां से करनी होगी खरीदारी
अगर आपके पास पीएनबी का रुपे क्रेडिट कार्ड है और आप इसके डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो इलेक्ट्रॉनिक आइटम की शॉपिंग एक खास जगह से करना जरूरी होगा। आपको शॉपिंग विजय सेल्स से करनी होगी। इस ऑफर का लाभ ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है।
कब तक वैलिड है ऑफर
इस ऑफर का लाभ 10 सितंबर 2022 तक लिया जा सकता है। अगर आप दिवाली से पहले ही इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये ऑफर बहुत काम का है। जल्द से जल्द इस शानदार ऑफर का लाभ उठाएं। बैंक क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि पर बहुत ऊंची ब्याज दर लगाते हैं। इसलिए यदि आप समय पर अपने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको भारी जुर्माना और तगड़े ब्याज शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, आपके बिलों में चूक करने से आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित होता है। इसलिए अतिरिक्त ब्याज भुगतान से बचने और अपना क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए, अपने बिलों का समय पर भुगतान करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications