Festive Offer on Electric Scooter : इस समय देश में फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। इस खास अवसर पर लोग हर तरह के प्रोडक्ट्स की जम कर खरीदारी कर रहे हैं। आपको हर तरह के प्रो़डक्ट्स पर तरह तरह के ऑफर भी मिल जाएंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियां भी अपने स्कूटरों पर ऑफर पेश कर रही हैं। आपको इन स्कूटरों पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। जो कंपनियां अपने स्कूटरों पर ऑफर दे रही हैं, उनमें ओला, होप और ईवियम शामिल हैं। आपको इनकी स्कूटरों पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। जानते हैं सभी डिस्काउंट वाली स्कूटरों के बारे में।
ओला एस-1 और ओला एस-1 प्रो
इस समय ओला अपने ओला एस-1 और ओला एस-1 प्रो पर छूट दे रही है। ये छूट कंपनी की तरफ से दिवाली तक के लिए है। आपको इस ऑफर के तहत कंपनी के दोनों स्कूटरों पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस मामले पर ट्वीट बी किया था। ओला एस-1 स्कूटर की कीमत 99,999 रु और ओला एस-1 प्रो की कीमत 1,39,999 रु है।
मिल रही मुफ्त एक्सेसरीज
ओला के अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी होप ने फेस्टिव ऑफर के तहत पर स्कूटरों की खरीद पर मुफ्त एक्सेसरीज दे रही है। होप का ये ऑफर 29 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा। होप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जो मुफ्त एक्सेसरीज दे रही है, उनमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स होप लियो और होप लाइफ के साथ बॉडी ग्रिल एक्सेसरीज शामिल हैं।
डिस्काउंट या कैशबैक नहीं
ऊपर बताए गए ऑफर के अलावा होप ने कोई डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर नहीं पेश किया है। होप लियो की कीमत 81,999 रुपये से लेकर 95,999 रुपये तक है। वहीं बात करें होप लाइफ की ये 74,999 रुपये से शुरू होकर 89,999 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध है।
जीटी फोर्स का ऑफर
जीटी फोर्स भी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है। ये अपने दो मॉडलों पर ऑफर कर रही है। इनमें जीटी प्राइम प्लस और जीटी फ्लाइंग शामिल हैं। आपको इन स्कूटरों पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इनमें जीटी फोर्स प्राइम प्लस की कीमत 56,692 रुपये है। जीटी फोर्स फ्लाइंग 52,500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
जानिए स्कूटरों के फीचर्स
जीटी फोर्स के स्कूटरों के फीचर्स पर नजर डालें तो आप इनकी बैटरी को करीब 5 घंटे में फुल चार्ज कर पाएंगे। पर ये कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। दोनों स्कूटरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल सेंट्रल लॉकिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे खास फीचर्स हैं।
ईवियम के स्कूटरों पर ऑफर
ईवियम के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें कोस्मो, कॉमेट और सीजर शामिल हैं। कंपनी तीनों पर छूट दे रही है। ये छूट अधिकतम 15,401 रुपये तक है। आप स्कूटरों को मात्र 999 रुपये में बुक कर सकते हैं। कॉस्मो की कीमत कीमत 1,39,000 रुपये (12,701 रुपये का डिस्काउंट), कॉमेट की कीमत 1,84,900 रुपये (15,401 रु की छूट) और सीजर की कीमत 2.16 लाख रु (15,201 रु की छूट) है। कंपनी का यह ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक के लिए है। ऑफर का फायदा जल्दी उठाएं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
