US FED Decision: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है, जिससे दरों में कटौती का सिलसिला रुक गया है. ब्याज दरों पर यह फैसला बाजार के अनुमान के मुताबिक रहा. इसके तहत फरवरी पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरें 4.25% से 4.5% के बीच ही रखने पर सहमति बनी. इससे पहले फेड ने लगातार तीन मीटिंग में दरों में कटौती की थी, जिससे कुल मिलाकर दरों में एक प्रतिशत (100 बीपीएस) की कमी आई थी.
ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज गई. नैस्डैक में आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. एसएंडपी 500 में भी करीब आधे फीसदी की कमजोरी दर्द की गई. डाओ जोन्स में भी गिरावट देखी गई. फेडरल रिजर्व की यह बैठक 2025 की पहली बैठक है, जोकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद हो रही है.
फेडरल रिजर्व ने दरों में कटौती पर क्या कहा?
फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भविष्य के नीतिगत फैसले महंगाई के आंकड़ों समेत आने वाले आर्थिक आंकड़ों से तय होंगे. फिलहाल भविष्य में दरों में बदलाव के लिए कोई पहले से तय स्ट्रैटेजी नहीं है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एनलिस्ट्स का सुझाव है कि फेडरल रिजर्व आगे कोई निर्णय लेने से पहले राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियों पर अधिक स्पष्टता का इंतजार कर रहा है. वे किसी भी दर समायोजन पर विचार करने से पहले यह आकलन करने की उम्मीद करते हैं कि ये नीतियां अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेंगी.

बाजार की उम्मीदें और आर्थिक आंकड़े
बाजार को स्थिर दरों की उम्मीद थी, कई लोगों का मानना था कि फेड इस साल के अंत में दरों में कटौती फिर से शुरू कर सकता है. हालांकि, अभी के लिए स्थिर दरें जून तक जारी रहने की उम्मीद है. पिछली तीन बैठकों में लगातार दरों में कटौती देखी गई.
दिसंबर में फेड ने दरों में एक चौथाई प्रतिशत की कटौती की और 2025 में संभवत दो फेज में एक और आधा प्रतिशत कटौती की उम्मीद थी. बाजार एनलिस्ट्स का मानना है कि महंगाई पर ट्रम्प के टैरिफ उपायों के संभावित प्रभावों को देखते हुए, वर्तमान कटौती अभी के लिए पर्याप्त है.
फेडरल रिजर्व आगे की दरों में बदलाव पर फैसला लेने से पहले आर्थिक आंकड़ों और टैरिफ नीति के प्रभावों का निरीक्षण करने की योजना बना रहा है. ट्रम्प को सत्ता में आए दस दिन से भी कम समय हुआ है, इसलिए यह देखना बाकी है कि उनकी नीतियां आर्थिक दिशा को किस तरह से आकार देंगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
