नई दिल्ली, अक्टूबर 06। शेयर मार्केट का एक गोल्डेन रुल है जो निवेशक यहां अपने निवेश को होल्ड करने की क्षमता रखता है, उसके मालामाल होने की गारंटी रहती है। लेकिन एक अच्छे रिसर्च और प्रबंधन के साथ शार्ट टर्म में भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। फेडरल बैंक महज 1.09 रुपये के दाम पर लिस्ट हुआ था और आज इसके एक शेयर की कीमत 120 रुपये तक पहुंच चुकी है। अब अनुमान है कि कंपनी के शेयर का दाम 147 रुपये तक पहुंच सकता है। 6 जुलाई 2001 को फेडरल बैंक के शेयर की कीमत 1 रुपया 9 पैसे थी आज 21 साल बाद कंपनी के शेयर की कीमत 121 रुपये के करीब है। फेडरल बैंक ने इन 21 सालों में 10982 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जानकारों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में अच्छे रिटर्न के लिए कंपनी के शेयर में तुरंत निवेश करना चाहिए।
147 रुपए तक जा सकती है कीमत
महज 1.09 रुपये से 120.80 रुपये तक का सफर तय कर चुके फेडरल बैंक के शेयर के दाम आने वाले कुछ दिनों में 147 रुपये तक जा सकते हैं। 6 जुलाई 2001 को फेडरल बैंक के एक स्टॉक की कीमत 1 रुपया 9 पैसे थी। 21 सालों में 10982 पर्सेंट की उछाल के साथ आज इसके एक शेयर की कीमत 121 रुपये के करीब है। फेडरल बैंक को लेकर मार्केट एक्सपर्ट की राय है कि शॉर्ट टर्म में निवेश के लिए इसे तुरंत खरीदना चाहिए।
पिछले 6 महीने में ठीक रहा है प्रदर्शन
फेडरल बैंक ने पिछले महीने में मामूली नुकसान कराया है। लेकिन पिछले छह महीने में शेयर ने 21 फीसद का शानदार रिटर्न दिया है। पूरे साल की बात करें तो अब तक फेडरल बैंक ने अपने निवेशकों को 38.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। प्रति शेयर पर निवेशकों को 33.60 रुपये का मुनाफा करवाया है। एक साल पहले इसकी कीमत 84.40 रुपये थी आज इसकी कीमत 121 रुपए तक पहूंच गई है।
खरीदारी की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट
जिन निवेशकों ने पहले से ही फेडरल बैंक में निवेश कर रखा है उन्हें मुनाफा मिलने के पूरे आसार है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस ने फेडरल बैंक पर बुलिश प्रेडिक्शन की है। इनके अनुसार शेयर का टार्गेट प्राइस 147 रुपये रखा गया है। फेडरल बैंक में निवेश करने के लिए कुल 27 एक्सपर्ट्स में से 18 इसे स्ट्रांग बाय और 6 खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। वहीं 3 एक्सपर्ट इसे होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
