FedBank Financial Services IPO: आज फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर की मार्केट में फीकी एंट्री हुई। फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर बीएसई पर 2.25 फीसदी डिस्काउंट के साथ 137.75 रु पर लिस्ट हुआ। वही, एनएसई पर ये शेयर 1.61 फीसदी डिस्काउंट के साथ 138 रु पर लिस्ट हुआ।

जानिए आईपीओ को कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?
1092.26 करोड़ रु का आईपीओ 22 से 24 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। यह आईपीओ 3 दिनों में ओवरऑल 2.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 3.48 गुना भरा था वही, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.49 गुना था, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.88 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.34 गुना भरा था।
इस आईपीओ के तहत 600.77 करोड़ रु के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रु की फेस वैल्यू वाले 3 करोड़ 51 लाख 61 हजार 723 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है।
नए शेयर के तहत जुटाए गए पैसों का उपयोग टियर-1 कैपिटल बेस को बढ़ाने और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बारे में
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज एमएसएमई और खुद का रोजगार कर रहे लोगों को गोल्ड लोन, होम लोन, प्रॉपर्टी गिरवी रखकर लोन और बिजनेस लोन सर्विसेज मुहैया कराता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च तक के आंकड़ों के हिसाब से इस एनबीएफसी के देश के 16 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज के 191 जिलों में इसके 575 ब्रांच हैं। सबसे दमदार मौजूदगी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में है।
वित्तीय सेहत
इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो यह निरंतर मजबूत हो रहा है। इसे फाइनेंशियल ईयर 2021 में 61 करोड़ 68 लाख रु का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में बढ़कर 103 करोड़ 46 लाख रुपये पहुंच गया।
फाइनेंशियल ईयर 2023 में उछलकर 180 करोड़ 13 लाख रु पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी लगातार आगे बढ़ा है।
इसका रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2021 में 697 करोड़ 57 लाख रु था जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में बढ़कर 883 करोड़ 64 लाख रु और फिर फाइनेंशियल ईयर 2023 में 1 हजार 214 करोड़ 68 लाख रुपये पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: UPI: फटाफट निपटा ले ये काम वरना दिसंबर से गूगल पे, पेटीएम, फोन पे से नहीं होगा भुगतान
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
