नयी दिल्ली। तमिलनाडु की राज्य सरकार के स्वामित्व वाली टीएन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन रेगुलर डिपॉजिट पर 8.25 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रही है। इस समय किसी भी बड़े बैंक में एफडी पर इतनी ऊंची ब्याज दर नहीं मिल रही है। यानी यहां देश के अधिकांश बड़े बैंकों की तुलना में लगभग 2-3 प्रतिशत अधिक ब्याज मिल रहा है। टीएन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की तरफ से पेश की जाने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को और भी अधिक ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं किस अवधि पर आपको कितना ब्याज मिलेगा। साथ ही जानते हैं वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली अधिकतम ब्याज दर कितनी है।
टीएन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन एफडी पर ब्याज दरें
टीएन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन 12 महीने की जमा पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रही है। जबकि आपको यहां 24 महीनों की अवधि पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इसके अलावा अगर आप 36 या 40 महीनों के लिए एफडी कराएं तो आपको 8 फीसदी ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज यहां 60 महीनों की अवधि पर मिलता है। 60 महीनों की अवधि पर आपको 8.25 फीसदी ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को कंपनी की तरफ से 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।
कितना रहेगा सुरक्षित रहेगा पैसा
ये कंपनी तमिलनाडु की सरकारी कंपनी है। इसके डिफॉल्ट होने का भी कोई मामला सामने नहीं आया है। कंपनी कई वर्षों से एफडी ऑफर कर रही है। यहां जोखिम की कोई गुंजाइश नहीं है। ब्याज दरें भी काफी आकर्षक हैं। साथ ही इस कंपनी की एफडी में ऑनलाइन पैसा लगाने का सिस्टम भी काफी अच्छा है। एडरेस प्रूफ और पहचान पत्र जैसी केवाईसी डिटेल को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। कंपनी की तरफ से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए एक कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किया गया है। कोई आप आराम से पेमेंट स्टेटस और ब्याज स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
कैसे और कौन कर सकता है निवेश
निवेशक एफडी के लिए 1 से 5 वर्ष तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। आप एक साथ या थोड़ी-थोड़ी रकम भी जमा कर सकते हैं। आपके न्यूनतम 25,000 रुपये और उसके बाद 1,000 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इस ऑप्शन में केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट, एचयूएफ (हिंदू यूनाइटेड फैमिली) और एनआरआई भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन अकाउंट खोलने के अलावा आप ऑफलाइन भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। कुछ एजेंट आपकी इस प्रक्रिया में मदद करेंगे।
एफडी पर लगेगा टीडीएस
ध्यान रहे कि अगर आपकी ब्याज राशि 5000 रु से ज्यादा होगी तो उस पर टीडीएस लगेगा। अगर आपकी इनकम सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स सीमा आय से कम है तो आप फॉर्म 15 जी या 15 एच जमा कर सकते हैं। आप इस एफडी पर लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास कुछ एक्स्ट्रा कैश है तो ब्याज दरों की स्थिति को देखते हुए यहां पैसा लगाना काफी बेहतर ऑप्शन है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications