
Fixed Deposit : सीनियर सिटीजन फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को अपना पसंदीदा निवेश का ऑप्शन मानते है। कई सारे बैंक है। जो सीनियर सिटीजन एफडी पर 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज देते हैं। पिछले वर्ष यानी मई 2022 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से रेपो रेट में इजाफे के बाद कई बैंकों ने अपने एफडी की ब्याज की दरों में इजाफा किया है। रेपो रेट में इजाफे के बाद हर बार बैंकों की तरफ से एफडी पर ब्याज बढ़ाया हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाई ब्याज की दरें
अगर हम रेपो रेट की बात करें, तो रेपो रेट वह दर होती है। जिस पर बैंक आरबीआई से उधार लेते हैं। आरबीआई ने महंगाई का हवाला देते हुए 8 फरवरी 2023 को रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के नए रिवीजन के बाद रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत हो गया है। यह 6वीं बार है। जब आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। पिछले साल यानी साल 2022 में आरबीआई ने रेपो रेट में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
सीनियर सिटीजन को एफडी पर ब्याज दर
बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को 600 दिनों (1 साल, 7 महीने, 22 दिन) वाली एफडी पर 8.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, यस बैंक सीनियर सिटीजन को 35 महीने की एफडी पर 8.25 प्रतिशत की दर दे ब्याज दे रहा है। वही, यश बैंक 25 महीने की अवधि वाली एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज दे रही है, एक्सिस बैंक सीनियर सिटीजन को 2 साल या 30 महीने से कम के अवधि वाली एफडी पर 8.01 प्रतिशत की ब्याज की दर ऑफर कर रही है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीनियर सिटीजन को इतना ब्याज दर दे रहा
वही, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीनियर सिटीजन को 18 महीने 1 दिन- 3 वर्ष (549 दिन से 3 वर्ष) एफडी पर 8 प्रतिशत और 2 साल से ज्यादा 1 महीने से 2 साल से कम 6 महीने के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वही, 2 साल 6 महीने से 2 साल 9 महीने के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल 9 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने वाली एफडी पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 3 साल से ज्यादा 3 महीने से 60 महीने से कम पर 8 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
अन्य बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर कितनी ब्याज दर दे रहे
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 888 दिनों वाले एफडी पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वही, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 80 सप्ताह की एफडी पर 8.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है, सूर्योदय बैंक 1 साल 6 महीने से ज्यादा और 2 साल तक की एफडी पर 8.51 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।वही, सूर्योदय बैंक 999 दिनों वाली एफडी पर 8.76 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, आरबीआई बैंक सीनियर सिटीजन को 453 से 459 दिन की एफडी पर 8.30 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है, डीएसबी बैंक सीनियर सिटीजन को 36 महीने की एफडी पर 8.35 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
