नयी दिल्ली। देश के टॉप बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी (एफडी) ऑफर करते हैं। सामान्य नागरिकों की तुलना में इन बैंकों की स्पेशल एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज मिलता है। फिलहाल जो बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं, उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) शामिल हैं। यह स्पेशल एफडी योजना कोरोना काल में पिछले साल मई में वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी। उस समय ब्याज दरों में तेजी से गिरावट आ रही थी। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और इनमें से किसी बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 31 मार्च तक मौका है। आगे जानिए स्पेशल एफडी की डिटेल।
एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी योजना पर ब्याज दर सामान्य पब्लिक रेट से 80 आधार अंक (बीपीएस) या 0.80 फीसदी अधिक होगी। एसबीआई इस समय आम लोगों को पांच साल की एफडी पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान कर रहा है। मगर विशेष एफडी योजना के तहत इसी अवधि के लिए एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है।
जानिए बाकी अवधियों की ब्याज दर
एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.40 फीसदी, 46 से 179 दिन की एफडी पर 4.40 फीसदी, 180 से 210 दिन की एफडी पर 4.90 फीसदी, 211 से 364 दिन की एफडी पर 4.90 फीसदी, 1 साल से 1 साल 364 दिन की एफडी पर 5.40 फीसदी, 2 साल से 2 साल 364 दिन की एफडी पर 5.60 फीसदी, 3 साल से 4 साल 364 दिन की एफडी पर 5.80 फीसदी और 5 से 10 साल पर 6.20 फीसदी ब्याज दे रहा है।
एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
एचडीएफसी स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी, 15 से 29 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी, 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.50 फीसदी, 46 से 60 और 61 से 90 दिन पर भी 3.50 फीसदी, 91 दिन से 6 महीनों पर 4 फीसदी, 6 महीने 1 दिन से 9 महीनों और 9 महीनों 1 दिन से 1 साल से कम तक पर 4.90 फीसदी, 1 साल पर 5.40 फीसदी, 1 साल 1 दिन से 2 साल पर 5.40 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल पर 5.65 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल पर 5.80 फीसदी, 5 साल 1 दिन से 10 साल पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
आईसीआईसीआई बैंक में 7 से 14 और 15 से 29 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी, 30 से 45, 46 से 60 और 61 से 90 दिन पर 3.50 फीसदी, 91 से 120 दिन और 121 से 184 दिन पर 4 फीसदी, 185 से 210 दिन, 211 दिन से 270 दिन, 271 दिन से 289 दिन और 290 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 4.90 फीसदी, 1 साल से 389 दिन पर 5.40 फीसदी, 390 दिन से 18 महीनों की एफडी पर भी 5.40 फीसदी, 18 महीनों से 2 साल पर 5.50 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल पर 5.65 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल पर 5.85 फीसदी और 5 साल 1 दिन से 10 साल पर 6.30 फीसदी ब्याज दे रहा है।
बीओबी स्पेशल एफडी स्कीम
यहां वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 14 दिन पर 3.30%, 15 दिन से 45 दिन पर 3.30%, 46 दिन से 90 दिन पर 4.20%, 91 दिन से 180 दिन पर 4.20%, 181 दिन से 270 दिन पर 4.80%, 271 दिन और इससे अधिक से 1 वर्ष से कम पर 4.90%, 1 वर्ष पर 5.40%, 1 साल से अधिक से लेकर 400 दिन तक पर 5.50 फीसदी, 400 दिन से अधिक से 2 साल पर 5.60 फीसदी, 3 से 5 साल पर 5.75 फीसदी और 5 से 10 साल पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
