नई दिल्ली, अप्रैल 14। आरबीएल बैंक सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 20 साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ऑफर करता है। 7 दिनों से 20 साल तक की मैच्योरिटी अवधि पर आरबीएल बैंक सामान्य नागरिकों को 3.5 फीसदी से 6.60 फीसदी तक ब्याज दर देता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। आरबीएल बैंक 5 से 10 साल की लॉक-इन अवधि वाली टैक्स सेविंग एफडी भी ऑफर करता है। आरबीएल बैंक ने अब अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की नयी ब्याज दरें 12 अप्रैल 2021 से लागू हैं। जानते हैं कि आरबीएल बैंक की लेटेस्ट ब्याज दर।
आरबीएल बैंक की नयी ब्याज दरें
आरबीएल बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक आम नागरिकों को 7 से 14 दिन, 15 से 45 दिन और 46 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 3.25 प्रतिशत, 4.00 प्रतिशत और 4.50 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। वहीं 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.00 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 181 से 240 दिनों की एफडी पर 5.25 प्रतिशत और 241 से 364 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 5.50 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा।
जानिए बाकी अवधि की ब्याज दरें
आरबीएल बैंक सामान्य नागरिकों को 12 महीने से 24 महीने से कम तक पर 6.25 फीसदी, 24 महीनों से 36 महीनों से कम तक पर 6.25 फीसदी, 36 महीनों से 60 महीनों से कम तक पर 6.40 फीसदी, 60 महीनों से 60 महीने 1 दिन तक पर 6.60 फीसदी, 60 महीने 2 दिन से 120 महीनों से कम तक पर और 120 महीनों से 240 महीनों तक पर 6-6 फीसदी ब्याज मिलेगा। साथ ही 60 महीनों की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। यह सभी एफडी दरें 3 करोड़ रु तक की एफडी पर हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नयी ब्याज दरें
आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन, 15 से 45 दिन और 46 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 3.75 प्रतिशत, 4.50 प्रतिशत और 5.00 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। वहीं 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक 181 से 240 दिनों की एफडी पर 5.75 प्रतिशत और 241 से 364 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 6 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा।
बाकी अवधियों की ब्याज दरें
आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने से 24 महीने से कम तक पर 6.75 फीसदी, 24 महीनों से 36 महीनों से कम तक पर 6.75 फीसदी, 36 महीनों से 60 महीनों से कम तक पर 6.90 फीसदी, 60 महीनों से 60 महीने 1 दिन तक पर 7.10 फीसदी, 60 महीने 2 दिन से 120 महीनों से कम तक पर और 120 महीनों से 240 महीनों तक पर 6.5-6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। साथ ही 60 महीनों की टैक्स सेविंग एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी दरों में बदलाव किया है। इस बैंक में एफडी पर आम नागरिकों को 2.5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। यह ब्याज दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त आधा फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications