नई दिल्ली, अगस्त 16। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आरबीआई ने कुछ समय पहले एफडी के नियमों में बदलाव किया था, अब यह बदले हुए नियम प्रभावी हो चुके हैं। रिजर्व बैंक ने पिछले तीन महीने में तीन बार रेपो दरों में बढ़ोत्तरी की थी। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सभी बैंको ने ब्याज दरों को बढ़ाया है। चलिए आपको बताते हैं कि आरबीआई के नए नियम से एफडी करने वाले ग्राहको को क्या फर्क पड़ेगा।
मैच्योरिटी नियम के नियम बदले
रिजर्व बैंक ने एफडी संबंधित नियमों में बदलाव किया है। नियमों में बड़ा बदलाव यह है कि अगर कोई निवेशक मैच्योरिटी का समय पूरा होने के बाद राशि पर क्लेम नहीं करता हैं तो आपको इस पर कम ब्याज मिलेगा। यह ब्याज घटकर सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर हो जाएगा। अभी सामान्य तौर पर सभी बैंक 5 से 10 साल की समय अवधि वाले फिक्स डिपॉजिट पर 5 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
आरबीआई ने जारी किया आदेश
आरबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक अगर फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर हो जाता है लेकिन निवेशक उसपर दावा नहीं कर रहा है तो उसपर मिलने वाले ब्याज दर को सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से या मैच्योर्ड एफडी पर निर्धारित ब्याज दर के हिसाब से दिया जाएगा। यह ध्यान रहे कि सेविंग अकाउंड और मैच्योर्ड एफडी ब्याज दर में से जो कम रहेगा वह ही दर अप्लाई होगी।
नियम को समझे
मान लीजिए किसी निवेशक ने 5 साल की मैच्योरिटी पिरियड वाला फिक्स डिपॉजिट करवाया है,। अगर आज वह मैच्योर होने वाला है तो दो सिजुवेशन हो सकते हैं। या तो आप पैसा निकाल ले। दूसरा यदि आप पैसा नहीं निकाल पाते हैं तो अगर एफडी पर मिल रहा ब्याज उस बैंक के सेविंग अकाउंट पर मिल रहे ब्याज से कम है, तो आपको फिक्स डिपॉजिट पर मिलते रहने वाला ब्याज ही मिलता रहेगा। नहीं तो आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications