नई दिल्ली, सितंबर 18। सावधि जमा (एफडी) उन लोगों के लिए बेहतर निवेश विकल्प हैं जो कम रिटर्न पर गुजारा कर सकते हैं और पैसा सेफ रखना चाहते हैं। इसीलिए भारत में एफडी सबसे कॉमन निवेश विकल्प है। कुछ एफडी पर टैक्स बेनेफिट के साथ आपको निश्चित अवधि के लिए सुनिश्चित रिटर्न मिल सकता है। एक बार पैसा लगाने के बाद रिटर्न के लिए आपको इस बात की भी चिंता नहीं रहती कि ब्याज दरें बढ़ती हैं या घटती हैं। कुछ निवेश ऑप्शन इक्विटी बाजार से लिंक होते हैं और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण उनमें पैसे का नुकसान हो सकता है, मगर एफडी में निवेशकों को गारंटीड रिटर्न मिलता है।
एफडी में कहां करें निवेश
एफडी में पूंजी सुरक्षित होती है और रिटर्न बचत खातों की तुलना में बेहतर होता है। मगर जब एफडी खाता खोलने की बात आती है तो निवेशक सबसे पहले भारत के टॉप बैंकों जैसे एसबीआई या फिर पोस्ट ऑफिस को प्राथमिकता देते हैं। बैंकों और पोस्ट ऑफिस दोनों की एफडी कई प्रकार के बेनेफिट और तय रिटर्न ऑफर करती है। इसीलिए हम आपको यहां यह बताएंगे कि आपको एफडी पर कहां ज्यादा ब्याज मिल सकता है।
बैंक और पोस्ट ऑफिस एफडी
बैंकों में आप 7 दिन से 10 साल तक की एफडी में निवेश कर सकते हैं। प्रमुख बैंकों में इस समय आपको एफडी पर 5.30 से 6.50 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर की जाएगी। वहीं जैसा कि सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दिया जाता है तो उन्हें आधा फीसदी तक ज्यादा ब्याज दर ऑफर की जा सकती है। बात करें तो पोस्ट ऑफिस की वहां आप 7 दिन से 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। जिस पर आपको 5.50 फीसदी से 6.70 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन के लिए इतनी ही ब्याज दर ऑफर की जाती है।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट के फायदे
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट में एक, दो, तीन या पांच साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है, जिसमें प्रति खाते में केवल एक डिपॉजिट की अनुमति होगी। टर्म डिपॉजिट अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है। यहां टर्म डिपॉजिट खाता व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से खोले और प्रबंधित किए जा सकते हैं। जब कोई सावधि जमा खाता मैच्योर होता है, तो खाताधारकों के पास इसकी अवधि बढ़ाने का विकल्प होता है।
कम से कम कितना निवेश
कोई भी व्यक्ति बिना किसी ऊपरी लिमिट के न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के गुणक में जमा करके पोस्ट ऑफिस में सावधि जमा खाता खोल सकता है। यह खाता 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नाबालिग द्वारा खोला और प्रबंधित किया जा सकता है। माता-पिता या अभिभावक नाबालिग के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता भी खोल सकते हैं। इस पर भारत सरकार की गारंटी होती है। इसलिए आपका पैसा सेफ है।
चेक करें ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस में आपको 1 वर्ष पर 5.50%, 2 वर्ष पर 5.50%, 3 वर्ष पर 5.50% और 5 वर्ष 6.70% फीसदी ब्याज दिया जाता है। ये दरें सितंबर तिमाही यानी 30 सितंबर तक के लिए हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications