Tax Saving : टैक्स बचाने के लिए निवेश की तैयारी अब शुरू होने वाली है। अगर आप भी अपनी आय के मुताबिक टैक्स बचत करने के लिए तरीकों की तलाश कर रहे हैं तो, आज हम आपको 5 सरकारी बैंकों के बारे में बताएंगे, जिनमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जमा के माध्यम से टैक्स बचत की जा सकती है। इन बैंको में एफडी पर ब्याज की दर भी आकर्षक है।
5 साल का होता है लॉकइन पिरियड
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5 साल की अनिवार्य लॉकइन पिरियड होती है। इस खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है। टैक्सपेयर्स 1.5 लाख रुपये तक के एफडी निवेश पर टैक्स में छूट पाते हैं। चलिए समझते हैं किन 5 सरकारी बैंकों में टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
Union Bank of India टैक्स सेविंग एफडी
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। फिलहाल बैंक 5 साल की अवधि वाले टैक्स सेविंग Fixed Deposit पर 6.70 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
Canara Bank टैक्स सेविंग FD
केनरा बैंक ने 31 अक्टूबर, 2022 को Fixed Deposit पर अपने ब्याज दरों को बढ़ाया है। केनरा बैंक 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक इस टैक्स सेविंग Fixed Deposit में जमा 1.50 लाख रुपए पर टैक्स बचा सकते हैं। निवेशकों को टैक्स छूट में लाभ मिलता है
Indian Overseas Bank
टैक्स सेविंग Fixed Deposit पर आकर्षक ब्याज दर देने के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक तीसरे नंबर पर है। बैंक टैक्स सेवर एफडी पर 6.40 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक टैक्स सेविंग Fixed Deposit पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.15 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
Indian Bank टैक्स सेविंग एफडी
टैक्स सेविंग Fixed Deposit पर बेहतर रिटर्न देने के मामले में इंडियन बैंक चौथे नंबर पर है। Indian Bank 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.40 प्रतिशत और 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
Bank of India टैक्स सेविंग एफडी
टैक्स सेविंग एफडी पर बेहतरीन ब्याज दर देने के मामले में ज्यादा बैंक ऑफ इंडिया 5वे नंबर पर है। बैंक समान्य नागरिकों को 5 साल की टैक्स सेविंग Fixed Deposit पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है बैंक ऑफ इंडिया की बेवसाइट के अनुसार बैंक वरिष्ठ नागरिकों को उनके टर्म डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये से कम) पर 3 साल और उससे अधिक की सभी जमा पर 50 बेसिस प्वाइंट की अधिक ब्याज दर ऑफर करता है।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications