
fixed Deposit Exit : तमाम फायदों को ध्यान में रखते हुए फिक्स डिपॉजिट को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पो में से एक माना जाता है। भारत के निवेशक भी एफडी को अपने पसंदीदा निवेश विकल्प के तौर पर रखते हैं। 2022 में रेपो दर में बढ़ोत्तरी के बाद फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ी हैं। ऐसे में जिन निवेशकों ने ब्याज दर बढ़ने से पहले एफडी में निवेश किया था, वह इस असमंजस में हैं कि उन्हें अपनी एफडी तोड़नी चाहिए या नहीं।
एफडी तोड़ने पर लगता है दंड
यदि आप अपनी FD को समय से पहले तोड़ने के विषय में सोच रहे हैं, तो आपको यहा होना चाहिए कि समय से पहले निकासी पर दंड यानी की फाइन का प्रावधान है। बैंक अपने ग्राहकों को समय से पहले निकासी की सुविधा देते हैं लेकिन ऐसा करने पर ग्राहकों को फाइन भरना होता है। लोग मेडिकल इमरजेंसी, कर्ज चुकाने और अन्य वित्तीय जरूरतों के लिए एफडी को समय से पहले तोड़ते हैं। चलिए हम आपको बैंको द्वारा लिए जाने वाले जुर्माने के विषय में बताते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 5 लाख रुपये तक की एफडी पर समय से पहले निकासी के लिए जुर्माना 0.50 प्रतिशत का जुर्माना देय होगा। यह सभी अवधि के एफडी पर मान्य है। 5 लाख रुपये से अधिक की फिक्स डिपॉजिट को समय से पहले तोड़ने पर 1 प्रतिशत का जुर्माना देना होगा। हालांकि, सात दिनों से कम समय पर एफडी तोड़ने पर जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीप-इन और आंशिक निकासी सहित समय से पहले एफडी को तोड़न पर बैंक एफडी के लिए लागू दर पर 1 प्रतिशत का जुर्माना लगाएगा। हालांकि, 7-14 दिनों की अवधि के एफडी को तोड़ने पर किसी प्रकार का जुर्मान देय नहीं होगा।
पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी वेबसाइट के अनुसार एफडी को समय से पूर्व तोड़ने पर 1 प्रतिशत का जुर्माना बैंक वसूलेगा। वेबसाइट के अनुसार सभी अवधि के लिए घरेलू एफडी को समय से पहले तोड़ने पर लागू ब्याज दर का 1 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर देना होगा। यदि बैंक के ही किसी अन्य एफडी में जमा करने के लिए पुरानी एफडी तोड़ते हैं तो कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईआई बैंक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक एक वर्ष से कम की परिपक्वता अवधि वाले जमा और 5 करोड़ रुपये तक के जमा को समय से पहले तोड़ने पर 0.50 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा। एक वर्ष से 5 वर्ष और उससे अधिक के अवधि वाले एफडी को तोड़ने पर 1 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा।
केनरा बैंक
केनरा बैंक की वेबसाइट के अनुसार 2 कोरड़ रुपये से कम के घरेलू एफडी को समय से पहले बंद करने/आंशिक निकासी के लिए 1 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा।
यस बैंक
अगर एफडी 181 दिनों से कम समय में बंद की जाती है, तो 0.50 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। यदि आप 182 दिन या उससे अधिक दिन के बाद एफडी तोड़ते है तो 0.75 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। यस बैंक अपने वरिष्ठ ग्राहकों पर जल्दी निकासी का जुर्माना नहीं लगाता है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications