नई दिल्ली, अप्रैल 10। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 8 अप्रैल 2022 को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखा। यह वास्तव में सावधि जमा (एफडी) निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि इससे एफडी की ब्याज दरों में गिरावट की संभावना नहीं है। दूसरी ओर निश्चित रिटर्न अभी भी निगेटिव है क्योंकि बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण निवेशक वास्तविक रिटर्न (किसी भी निवेश पर मिलने वाले रिटर्न में से महंगाई/मुद्रास्फीति दर घटाएं) पॉजिटिव प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। फरवरी में सीपीआई आधारित महंगाई दर 6.07 फीसदी थी। इसका मतलब यह है कि भले ही बैंक की ब्याज दरें बढ़ रही हों, लेकिन वास्तविक रिटर्न अभी भी निगेटिव है। मुद्रास्फीति को मात देने वाले रिटर्न प्राप्त करने के लिए, आपको सरकार समर्थित सावधि जमाओं पर ध्यान दिया है, जो अधिकतम 8.5% का रिटर्न प्रदान कर रही हैं।
ये हैं वे कंपनियां
हम यहां तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएनपीएफसीएल) और तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीटीडीएफसी) की एफडी पर चर्चा करेंगे, जिन पर 8.5% तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। यहां सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों के मुकाबले सेफ्टी भी अधिक है।
टीएनपीएफसीएल की ब्याज दरें
ये कंपनी 12 महीने पर 7 फीसदी, 24 महीने पर 7.25 फीसदी 36 महीने पर 7.75 फीसदी, 48 महीने पर 7.75 फीसदी और 60 महीने पर 8 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रही है।
कैसे करें निवेश
जो निवेशक टीएनपीएफसीएल में एफडी कराना चाहते हैं, वे गूगल प्ले स्टोर से कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें और अपनी पैन डिटेल का उपयोग करके एक अकाउंट बनाकर निवेश कर सकते हैं। 8% की ब्याज दर के सहारे अब आप मुद्रास्फीति को मात दे सकते हैं और अपने पैसे को अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ा सकते हैं।
टीटीडीएफसी की दरें
यह सरकारी कंपनी दो विकल्पों के साथ एक एफडी ऑफर करती है। इनमें अवधि ब्याज भुगतान योजना (पीआईपीएस) और मनी मल्टीप्लायर योजना (एमएमएस) शामिल हैं। पीआईपीएस योजना पर मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक रूप से ब्याज का भुगतान किया जाता है, और न्यूनतम जमा राशि 50000 रु है। कंपनी की ब्याज दरों में अंतिम बार 18 जनवरी, 2021 को संशोधन किया गया था। एक सामान्य ग्राहक अधिकतम 8.24% वार्षिक रिटर्न प्राप्त कर सकता है, जबकि वरिष्ठ लोग अधिकतम 8.77% वार्षिक रिटर्न अर्जित कर सकते हैं। इस योजना के तहत आम जनता को प्रति माह 8% की ब्याज दर मिलेगी, जबकि बुजुर्ग व्यक्तियों को प्रति माह 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त हो सकती है।
निवेश करें या नहीं
सावधि जमा ब्याज दरों के मामले में, सरकार समर्थित गारंटी के साथ 8% रिटर्न वर्तमान माहौल में प्राप्त करना कठिन है। अब आप सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों से अधिकतम 5 से 6% ब्याज दर की उम्मीद कर सकते हैं। ये दो कंपनियां तमिलनाडु सरकार द्वारा समर्थित हैं, इसलिए जमा भी सेफ है और अधिक ब्याज भी मिलेगा। हालांकि, आपको एनबीएफसी से जुड़े जोखिमों पर विचार करना चाहिए, जैसे कि क्रेडिट रिस्क, ब्याज दर रिस्क, इक्विटी/कमोडिटी प्राइस रिस्क, लिक्वि़डिटी रिस्क और ऑपरेशनल रिस्क।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
