नई दिल्ली, सितंबर 21। भला करोड़पति कौन नहीं बनना चाहेगा। लोग करोड़पति बनने के लिए न जाने कितने जतन करते हैं। तरह-तरह के बिजनेस और निवेश करते हैं। मगर कामयाबी हर किसी को नहीं मिलती। लोग पहले एफडी में काफी निवेश करते थे। पर अब दो का चार बनाने के लिए शेयर बाजार में रिस्क लेते हैं। मगर एफडी से भी करोड़पति बना जा सकता है। जी हां, ये सच है। यदि आप सही प्लानिंग से या एक साथ मोटी रकम लगा कर धैर्य रखें तो आराम से बैठे बैठे करोड़पति बन सकते हैं। आपको एफडी से करोड़पति बनने के लिए कितना निवेश करना और कितने समय अपने तक निवेश को बरकरार रखना होगा उसकी जानकारी हम आपको यहां देंगे, पूरी कैल्कुलेशन के साथ।
बढ़ रही हैं ब्याज दरें
कोरोना काल में आरबीआई ने रेपो रेट में काफी कटौती की थी। उसके नतीजे में लोन दरें तो घटी थीं, मगर साथ में एफडी रेट भी गिर गयी थीं। अब आरबीआई लगातार दरें बढ़ा रहा है। ऐसे में लोन दरों के साथ साथ एफडी रेट में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस समय आपको आराम से 7-7.5 फीसदी ब्याज दर मिल सकती है। कई बैंकों में इससे भी अधिक दर मिल सकती है।
एफडी में रहता है सुकून
यहां सुकून का मतलब है कि आपको शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह बार बार अपने पोर्टफोलियो को नहीं चेक करना होता। एफडी मे बस एक बार निवेश कीजिए और आराम से बैठिए। समय के साथ पैसा बढ़ता रहेगा। शेयर बाजार में आपको हर रोज, बल्कि दिन में कई बार अपने शेयरों का रिव्यू करना होता है। इसके लिए अलग से समय चाहिए।
कितना समय लगेगा
एफडी से करोड़पति बनने के लिए तीन चाहिए। पहला सब्र, दूसरा पैसा और तीसरा समय। इनमें सब्र आपके नेचर में है तो समय पर बात करना बेहतर है। हम जो कैल्कुलेशन बताने जा रहे हैं, उसके अनुसार आपको एफडी से करोड़पति बनने के लिए 20 साल चाहिए। ये 20 साल दो 10-10 साल की अवधियों में बांटने होंगे।
पहले 10 साल की कैल्कुलेशन
हमने 10-10 साल दो अवधियां इसलिए ली हैं, क्योंकि बैंक आम तौर पर अधिकतम 10 साल तक की ही एफडी अवधि की पेशकश करते हैं। पहले 10 साल के लिए आपको 2500000 रु का निवेश करना है। यदि 10 साल तक एफडी समान 7.5 फीसदी रहती है तो आपको 10 साल कुल 5255873 रु मिलेंगे। यानी 25 लाख रु के निवेश पर 2755873 रु का फायदा।
बाद के 10 सालों का कैल्कुलेशन
5255873 रु को आप फिर से अगले 10 साल के लिए निवेश करें। फिर 10 साल तक 7.5 फीसदी ब्याज दर समान रहे तो आपको फायदा होगा 5793808 रु का और आपके हाथ में कुल राशि आएगा 1.10 करोड़ रु से अधिक। इसमें से कुछ पैसा टैक्स के लिए भी जा सकता है। फिर भी आपके हाथ में करीब 1 करोड़ रु बच ही जाएंगे। दूसरी बात यदि आप अधिक निवेश करें तो आपको और भी ज्यादा राशि मिल सकती है। वैसे आप पीपीएफ या म्यूचुअल फंड में थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके भी करोड़पति बन सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications