नई दिल्ली, जून 11। म्यूचुअल फंड में आप जो पैसा निवेश करते हैं, उसमें कुछ हिस्सा वे शेयरों में भी निवेश करते हैं। इक्विटी योजनाओं में शेयरों में अधिक पैसा निवेश किया जाता है, जबकि डेब्ट फंडों में कम पैसा निवेश किया जाता है। म्यूचुअल फंड पूरी रिसर्च के साथ शेयर चुनते हैं। यहां हम कुछ उन मल्टी-बैगर शेयरों की जानकारी देंगे, जो पिछले दो वर्षों में पैसा कई गुना कर चुके हैं। इतना ही नहीं वे अब भी म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में बने हुए हैं। फंड मैनेजरों का मानना है कि इन शेयरों में अभी भी अतिरिक्त रिटर्न देने की क्षमता है।
टाटा इलेक्सी
पहला शेयर है टाटा इलेक्सी। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 865 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 888.90 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 8576 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 865 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 17 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 1009.44 फीसदी रहा है।
गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स
दूसरा शेयर है गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 697 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 360.05 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 2870 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 697 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 21 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 299 फीसदी रहा है।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स
तीसरा शेयर है पर्सिस्टेंट सिस्टम्स। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 497.1 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 585.20 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 3494.50 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 497.1 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 92 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 421.61 फीसदी रहा है।
एपीएल अपोलो ट्यूट्बस
चौथा शेयर है एपीएल अपोलो ट्यूट्बस। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 490.30 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 159.92 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 944 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 490.30 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 40 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 476.24 फीसदी रहा है।
लिंडे इंडिया
पांचवा शेयर है लिंडे इंडिया। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 471.02 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 528 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 3015 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 471.02 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 28 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 579 फीसदी रहा है।
लॉरस लैब्स
छठा शेयर है लॉरस लैब्स। इस शेयर ने बीते दो सालों में करीब 454.3 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 जून 2020 को यह 98.51 रु पर था, जबकि 10 जून 2022 को यह 546.05 रु पर बंद हुआ। यानी इसने करीब 454.3 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर में 40 म्यूचुअल फंड योजनाओं ने निवेश किया हुआ है। इस शेयर के 5 साल का रिटर्न 351.06 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications