नयी दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकॉम कपनियों की इंटरनेट स्पीड पर एक नयी रिपोर्ट सामने आई है। सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। डाउनलोड के मामले में जियो की धाक बरकरार है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अक्टूबर डेटा स्पीड पर रिपोर्ट पेश की है, जिसमें जियो डाउनलोड के मामले में सबसे तेज नेटवर्क साबित हुआ है। हालांकि जियो ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर भी है। वो ये कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में जियो की डेटा स्पीड कम हुई है। आइए जानते हैं कितनी रही जियो की स्पीड। साथ ही हम आपको बताएंगे कि वीआई (वोडाफोन आइडिया) और एयरटेल का हाल कैसा रहा।
जियो की डाउनलोड स्पीड
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड में 1.5 एमबीपीएस की गिरावट आई। अक्टूबर में कंपनी की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस रही। सितंबर में जियो की डाउनलोड स्पीड 19.1 एमबीपीएस रही थी। दूसरे नंबर पर रही आइडिया। अक्टूबर में आइडिया की डाउनलोड स्पीड 9.1 एमबीपीएस रही, जो जियो की औसत डाउनलोड स्पीड से 95 प्रतिशत कम रही। वहीं अपलोड स्पीड के मामले में जियो कोई कमाल नहीं कर सकी है। बता दें कि कि ट्राई पिछले साल मर्जर के बावजूद अपने माईस्पीड पोर्टल पर वोडाफोन और आइडिया को अलग-अलग कंपनियों के रूप में पेश रहा है।
आइडिया की स्पीड हुई बेहतर
डाउनलोडिंग के मामले में जियो के बाद आइडिया ने 9.1 एमबीपीएस स्पीड के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। सितंबर में माईस्पीड पोर्टल पर इसकी डाउनलोड स्पीड 8.6 एमबीपीएस थी। यानी इसकी डाउनलोड स्पीड में 0.5 एमबीपीएस की बढ़ोतरी हुई है। ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि वोडाफोन 8.8 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड गति के साथ तीसरे स्थान पर रही, जो सितंबर में दर्ज की गई 7.9 एमबीपीएस से थोड़ी अधिक है। दूसरी ओर एयरटेल की डाउनलोड स्पीड लगातार दूसरे महीने 7.5 एमबीपीएस रही।
अपलोड में कौन रहा अव्वल
अपलोड स्पीड में माईस्पीड पोर्टल पर उपलब्ध डेटा बताता है कि वोडाफोन ने अक्टूबर में 6.5 एमबीपीएस अपलोड स्पीड हासिल की। अपलोड के मामले में वोडाफोन की स्पीड सबसे अधिक रही। हालांकि सितंबर के मुकाबले इसकी रफ्तार में कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं आई। वोडाफोन के बाद आइडिया ने 5.9 एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आइडिया की अपलोड स्पीड सितंबर में दर्ज की गई 6.4 एमबीपीएस स्पीड से कम रही।
एयरटेल की रफ्तार हुई बेहतर
एयरटेल की अपलोड स्पीड सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बेहतर हुई। एयरटेल की अपलोड रफ्तार 0.3 एमबीपीएस बढ़ कर 3.8 एमबीपीएस पर पहुंच गई। इसके उलट जियो की अपलोड स्पीड 3.5 एमबीपीएस की स्पीड पर बरकरार रही।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
