नयी दिल्ली। फास्टैग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य करने की डेडलाइन को 15 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले ये डेडलाइन 31 दिसंबर थी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नेटवर्क पर टोल शुल्क के फास्टैग के माध्यम से 100 फीसदी कलेक्शन के लिए समय सीमा को 15 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया। एनएचएआई ने पहले 1 जनवरी 2021 से पूरी तरह से फास्टैग के माध्यम से ही टोल चार्ज लेने का ऐलान किया था। हालांकि फास्टैग 1 दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए M और N कैटेगरी के चार पहिया वाहनों के लिए अनिवार्य हो चुका है। इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया गया था।
क्यों आगे बढ़ाई गई डेडलाइन
फास्टैग की डेडलाइन को आगे इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि बहुत से लोग अभी भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान के लिए कैश का उपयोग करते हैं। इस समय टोल प्लाजा पर फास्टैग पेमेंट की हिस्सेदारी 75-78% के बीच है। यानी 20-22 फीसदी लोग अभी भी कैश का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट को खतम करना चाहती है, इसके लिए एक लेन को छोड़ कर बाकी सभी लेन फास्टैग लेनदेन के लिए समर्पित कर दी गई हैं है और उनका नाम FASTag Lanes कर दिया गया है।
देना होगा डबल चार्ज
यदि कोई भी वाहन इस लेन में बिना फास्टैग के पाया जाता है तो मालिक को सामान्य टोल शुल्क की दोगुनी राशि का भुगतान करना होगा। सरकार का इरादा राष्ट्रीय राजमार्गों पर नकद लेन-देन खत्म करना है और इसीलिए जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया था। मगर फिलहाल इस फैसले को बदल दिया गया है। फास्टैग को एनएचएआई ने पेश किया था। ये कार की विंडशील्ड पर चिपकाए जाने वाला एक तरह का स्टिकर है, जिससे टोल प्लाज़ा पर टोल शुल्क ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक रूप से कलेक्ट होता है। आपकी कार जैसे ही वाहन टोल बूथ से गुजरेगी फास्टैग स्कैन होगा और टोल गेट पर प्रतीक्षा किए बिना ही टोल चार्ज ऑटोमैटिक रूप से कट जाएगा।
कहां से लें फास्टैग
आपको फास्टैग अथॉराइज्ड पॉइंट ऑफ सेल पर मिल जाएगा। वाहन के वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) से इसे खरीदा जा सकता है और एनएचएआई फास्टैग मुफ्त में प्राप्त होगा। एनएचएआई फास्टैग को सभी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों, सामान्य सेवा केंद्रों, परिवहन केन्द्रों और पेट्रोल पंपों से खरीदा जा सकता है। फास्टैग कई बैंकों की वेबसाइट और शाखाओं से भी लिया जा सकता है, जिनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं।
काम की है माईफास्टैग एप
अपने करीबी एनएचएआई फास्टैग पॉइंट ऑफ सेल की लोकेशन खोजने के लिए आप MyFASTag एप डाउनलोड कर सकते हैं। www.ihmcl.com पर विजिट करके भी ये जानकारी मिल जाएगी। आपके पास कॉलिंग का भी ऑप्शन है। आप 1033 पर कॉल कर लें। ये एनएच हेल्पलाइन नंबर है।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
फास्टैग खरीदने के लिए आपके पास वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), वाहन के मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो, साथ ही आईडी और पता प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आई कार्ड) होना चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
