PM Fasal Bima Yojana : देश में कई बार ऐसा होता हैं। जब अधिक बारिश, आंधी, तूफान की वजह किसानों की फसल खराब हो जाती हैं। प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल नष्ट हो जाती हैं। जिस वजह से किसानों को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए। केंद्र सरकार ने एक योजना को शुरुआत की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हैं। इस योजना के तरह किसान बहुत ही कम पैसे को देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।
फसल का बीमा ऐसे करें
यदि आप पीएम किसान किसान फसल बीमा कराना चाहते हैं तो इसको करना बेहद ही आसान हैं। जिस किसानों का क्रेडिट कार्ड बना हुआ हैं या फिर अन्य कृषि ऋण ले रखा है तो फिर वह व्यक्ति उसी बैंक से अपना फसल बीमा करा सकता हैं। इसके लिए आपको बैंक में एक फॉर्म को भरना होगा। किसानों के जमीन और अन्य दस्तावेज बैंक के पास होते हैं। इसलिए किसान का फसल बीमा बेहद ही आसानी से हो जाता हैं और जिन किसानों ने कही से भी लोन नहीं लिए हैं तो फिर वह किसी भी बैंक से फसल बीमा को कर सकता हैं।
अपनी खराब फसल का क्लेम ऐसे करें
किसानों को इस योजना के तहत 2 तरीके से क्लेम मिलता हैं। इसमें पहला क्लेम यानी प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल खराब होने का क्लेम और दूसरा, औसत आधार पर फसल कम होने पर क्लेम मिलता हैं। अगर किसान की फसल औसत आधार पर कम हुई हैं तो फिर उसको कही क्लेम करने की जरूरत नहीं हैं बीमा कंपनी खुद ही उसके खाते में पैसे जमा कर देती हैं।
जानकारी कब देनी होगी
अगर किसान की फसल किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हुई हैं तो फिर उसको इसकी जानकारी फसल के खराब होने के 72 घंटे के भीतर ही कृषि विभाग को देनी होती हैं। इसके साथ ही किसान को एक फॉर्म भी भरना होता हैं। जिसमें किसान को फसल के खराब होने की वजह, उसने कौन सी फसल को बोई थी। फसल को किस क्षेत्र में बोई गई थी। जमीन से संबंधित सभी जानकारी और खेती किस गांव में हैं ये सभी जानकारी देनी होती हैं।
जरूर ले पॉलिसी
बता दे आपको इस फॉर्म के साथ फसल बीमा की जो पॉलिसी होती हैं उसको भी लगाना होता हैं। जो बीमा पॉलिसी होती हैं वो आपने जिस बैंक से बीमा कराया हैं वो देता हैं। आप जब आवेदन करते हैं उसके कुछ समय के बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के कर्मचारी आपके खेत का निरीक्षण करने आते हैं। फिर उसी आधार पर बीमा की राशि तय की जाती हैं और फिर कुछ समय के बाद आपके खाते में बीमा की राशि बीमा की के तरफ से डाल दी जाती हैं।
क्लेम ऐसे मिलेगा
ये जो योजना हैं यानी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जो अलग अलग फसल होती हैं उसके लिए अलग अलग बीमा राशि होती है। धान की फसल के लिए 37,484 रु, बाजरा की फसल के लिए 17,639 रु, मक्का की फसल के लिए 18,742 रुपये प्रति एकड़ राशि मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications