नई दिल्ली। देश के करीब 10 करोड़ किसानों को फिर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम यानी पीएम किसान योजना का पैसा मिलने वाला है। सरकार इस स्कीम के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये तीन किस्त में देती है। इस प्रकार हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये दिया जाता है। किसानों को पैसे मिलने में गड़बड़ी न हो, इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डालती है। यह पैसा फिर से आने वाला है। लेकिन अगर आपके विवरण में दिक्कत है तो यह पैसाा आपको नहीं मिल पाएगा। केन्द्र सरकार ने यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की थी। अब तक किसानों को 5 किस्त मिल चुकी है और छठी किस्त का पैसा आने वाला है।
कब आएगा छठी किस्ता पैसा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम यानी पीएम किसान योजना का पैसा किसानों को हर 4 महीने में दिया जाता है। इस योजना की अगली किस्त 1 अगस्त 2020 को मिलना तय है। किसानों के खाते में 1 अगस्त से यह पैसा आना शुरू हो जाएगा।
पीएम किसान स्कीम में अपना नाम जानें
अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम यानी पीएम किसान योजना के तहत आवेदन किया है तो लिस्ट में अपना नाम चेक कर जान सकते हैं कि आपको इस साल की दूसरी किस्त मिलेगी या नहीं? यही नहीं आप अपने आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना नाम
सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। इसका पता है
pmkisan.gov.in
फिर इस तरह चेक करें अपना डिटेल
-होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर' पर जाएं
-यहां ‘लाभार्थी सूची' के लिंक पर क्लिक करें
-इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
-इतना भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
जानिए कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना
24 फरवरी 2019 को अनौपचारिक तौर पर पीएम किसान योजना की शुरुआत हुई थी। उस वक्त इस योजना का लाभ लेने की पात्रता की शर्तों में लिखा था कि जिसके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ तक है, उसी को लाभ मिलेगा। मोदी सरकार ने बाद में इससे जोत की सीमा खत्म कर दी है। इसके बाद पीएम किसान का लाभ 12 करोड़ से बढ़कर 14.5 करोड़ किसानों को मिलना तय हुआ है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
