
Punjab: सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आने वाली खरीफ की फसल के सीजन के दौरान धान की बिजाई को सुनिश्चित बनाने के लिए बेहतर तैयारियां की गई है उन्होंने कहा कि कम से कम 8 घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि 2 बार हो चुकीं विशाल सरकार-किसान मिलनियों के दौरान किसानों से जो सुझाव मिले हैं। इन सुझावों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में धान की बिजाई को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया हैं।
सीएम मान ने बताया कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धान की बिजाई 10 , 16, 19 और 21 जून को शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बिजाई की चरणबद्ध विधि को और प्रभावशाली तरीके से करने के लिए पंजाब को 4 जोनों में बांटा गया है।
सीएम मान ने कहा कि धान की फसल को लगाने के लिए निर्विघ्न सिंचाई को सुनिश्चित बनाने के लिए सबसे पहले यानी पहले पड़ाव में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कंटीली तार से अगली तरफ के क्षेत्रों में बिजाई का काम किया जाएगा। बिजाई का यह काम 10 जून से शुरु हो जाएगा। जिसके लिए लगातार बिजली की आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आगे कहा गया हैं कि दूसरे पड़ाव में सात जिलों में 16 जून से निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इन सात जिलों में पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, एस.बी.एस. नगर, तरन तारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, गुरदासपुर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि तीसरे पड़ाव में अंतर्गत सात जिलों में 19 जून से धान की फसल लगाना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इन सात जिलों में रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर शामिल हैं।
जबकि इसके बाद 21 जून से 9 जिलों होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब बरनाला और मानसा में धान की बिजाई शुरू होगी, जिसके लिए निर्विघ्न बिजली की आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
सीएम मान ने बताया कि राज्य के भूजल को बचाने के लिए पंजाब में धान की सीधी बिजाई की तकनीक के लिए 20 मई से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा धान की चरणबद्ध तरीके से बिजाई के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि हैं इन तरीकों को अपनाए बिना धान की फसल लगाने से गुरेज करें। सीएम ने कहा कि किसानों को धान की पनीरी बीजने और सब्जियों समेत सिंचाई की आम जरूरतों के लिए 4 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सीएम मान ने कहा कि कम से कम 8 घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। सीएम मान ने कहा कि इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली देने के लिए पंजाब सरकार के पास 45 दिन का कोयले का भंडार मौजूद है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications