नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के किसानों की 2022 तक इनकम दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यूपी की योगी सरकार भी कई तरह के कदम उठा रही है। अब सरकार का नया कदम राज्य के किसानों के बीच ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना है। असल में पारंपरिक खेती से किसानों को जो नुकसान होता है उसके चलते उनकी इनकम बढ़ाना मुश्किल है। इसलिए सरकार ऑर्गेनिक खेती को आगे बढ़ाना चाहती है। सरकार ऑर्गेनिक या जैविक खेती करने वालों किसानों को आर्थिक मदद भी देगी। इसके लिए किसानों को 10 लाख रु तक की मदद मिलेगी।
क्या सरकार का मकसद
यूपी सरकार का उद्देश्य को राज्य को ऑर्गेनिक खेती का एक बड़ा केंद्र बनाने की है। सरकार की योजना के पहले चरण में राज्य के 63 जिलों की करीब 68 हेक्टेयर जमीन पर ऑर्गेनिक फसल होगी। बता दें कि इन 63 में से 27 जिले नमामि गंगे परियोजना में आते हैं। वहीं बाकी 36 जिलों में पुराने तरीकों से खेती हो रही है। जैविक खेती पर अच्छे से नजर रखी जाए इसके लिए क्लस्टर खेती वाला तरीका अपनाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा हर क्लस्टर 50 एकड़ पर फैला होगा।
कैसे मिलेंगे पैसे
जैविक खेती करने वाले किसानों को यूपी सरकार 10 लाख रु की मदद देगी। ये पैसा प्रति क्लस्टर 3 साल की अवधि में दिया जाएगा। ये पैसा तीन किस्तों में मिलेगा। इनमें पहले साल में 3.30 लाख रु, दूसरे साल में 3.40 लाख रु और तीसरे साल में फिर से 3.30 लाख रु मिलेंगे। इन पैसों में से 38 फीसदी हिस्सा क्लस्टर बनाने, किसानों की उत्पादन क्षमता का विस्तार के अलावा ब्रांडिंग-पैकेजिंग पर खर्च किया जाएगा। किसानों को उन जगहों पर ले जाया जाएगा जहां ऑर्गेनिक खेती होती है। इसके अलावा उन्हें प्रोडक्ट की क्लीनिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लेवलिंग जैसी जरूरी चीजो की ट्रेनिंग भी मिलेगी।
कौन-कौन से जिले हैं शामिल
इस योजना की शुरुआत में जिन जिलों को शामिल किया गया है उनमें आजमगढ़, सुल्तानपुर,कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बदांयू, अमरोहा, बिजनौर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के अलावा वाराणसी, कौशांबी, फतेहपुर, देवरिया, फरुखार्बाद, उन्नाव, रायबरेली, बहराईच, बाराबंकी, श्रावस्ती, फैजाबाद और कानपुर देहात शामिल हैं। साथ ही झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, मीरजापुर, गोरखपुर, पीलीभीत, गोंडा, आगरा और मथुरा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
होगा सेहत को फायदा
पहले की तुलना में लोग सेहत के लिए ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को ज्यादा पसंद करते हैं। इनसे सेहत बेहतर होती है। अब ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की मांग भी बढ़ रही है। अच्छे प्रोडक्ट्स के लिए ज्यादा पैसा भी देने के लिए तैयार होते हैं। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बढ़िया हो इसके लिए सरकार की तरफ से उनकी टेस्टिंग भी होगी। ये टेस्टिंग पीजीएस इंडिया के गाजियाबाद सेंटर में होगी।
खोली जाएंगी ऑर्गेनिक मंडी
यूपी सरकार का प्लान सभी ऑर्गेनिक मंडी खोलने का है। इसके लिए मंडल मुख्यालयों में जैविक मंडी खोली जाएंगी। नई मंडियों से किसानों को अपने उत्पाद आासान तरीके से बेचने की सहूलियत मिलेगी। बता दें कि यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
