नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए खुशखबरी है। किसानों के बैंक खाते में जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की अगली किस्त आने वाली है। इस स्कीम का पैसा सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कोई भी किसान जुड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं, तो जल्दी करें। यह काम आप चाहें तो ऑनलाइन या अपने नजदीकी अधिकारियों के माध्यम से भी कर सकते हैं। मोदी सरकार की इस स्कीम में किसानों को सालाना 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा साल में 3 बार किस्तों में दिया जाता है। इस प्रकार हर 4 महीने में 2000 रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जाता है। पीएम किसान योजना की अगली किस्त किसानों के खाते में जल्द ही आने वाली है।
जानिए पीएम किसान योजना का अब तक कितनी बार मिल चुका है पैसा
पीएम किसान स्कीम की पहली किस्त - फरवरी 2019 में जारी की गई थी।
पीएम किसान स्कीम की दूसरी किस्त - 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई थी।
पीएम किसान स्कीम की तीसरी किस्त - अगस्त 2019 में जारी की गई थी।
पीएम किसान स्कीम की चौथी किस्त - जनवरी 2020 में जारी की गई।
पीएम किसान स्कीम की पांचवीं किस्त - 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई।
अब पीएम किसान स्कीम की छठवीं किस्ता जारी होने वाली है।
पीएम किसान पोर्टल पर इस तरह से चेक करें अपनी डिटेल
आपने जो डिटेल यानी विवरण पीएम किसान योजन के लिए दिया है, उसे चेक करने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें-
आइये अब जानते हैं कि स्टेप बाई स्टेप कैसे अपना विवरण चेक करें
बेवसाइट पर जाने के बाद होमपेज में आपको Farmer Corners का विकल्प दिखेगा। अगर आपने पहले से ही आवेदन किया है और आपका आधार कार्ड सही तरीके से अपलोड नहीं हुआ है या किसी कारणवश आधार नंबर आपका गलत दर्ज हो गया है, तो आप यहां से अपना आधार नंबर ठीक कर सकते हैं। इस साइट पर सरकार ने सभी पीएम-किसान लाभार्थियों की पूरी लिस्ट अपलोड कर दी है। आप अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यहां पर पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
जानिए पीएम किसान के हेल्पलाइन-टोल फ्री और फोन नंबर
मोदी सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मदद करने के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर और फोन नंबर भी जारी किए हैं। यह सुविधा इस दी गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वो जल्द ही हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर सकते हैं।
पीएम किसान टोल फ्री नंबर - 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261, 0120-6025109
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011-23381092, 23382401
पीएम किसान ई-मेल आई डी - [email protected]
1 करोड़ किसान वंचित रह गए थे
पिछली बार लगभग 1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान नयोजना का लाभ नहीं मिल सका था। कृषि मंत्रालय ने कहना था कि उन किसानों को इस वजह से इसका लाभ नहीं मिल सका, क्योंकि उन्होंने जो डिटेल दी थी वह गलत थी। उनके रिकॉर्ड में कहीं न कहीं कुछ गलतियां थी। अगर आप ने इसके लिए आवेदन किया है तो यह बहुत जरूरी है कि आप एक बार अपना पूरा डेटा अपडेट कर दें, जिससे लगातार पैसा मिलता रह सके।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
