Success Story: हर किसान हमेशा ऐसी फसलो की खेती करने की कोशिश करता है, जिसमें कम निवेश के साथ अच्छी कमाई हो सके। आइए हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक ऐसी फसल लगाई जिसने कम समय में जबरदस्त कमाई करी। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक छोटे से गांव कटारपुर में रहने वाले किसान कादिर अली ने इस फसल को लगाकर जबरदस्त कमाई करी है।
इस किसान ने एक एकड़ जमीन में लौकी (घिया) की खेती करके जबरदस्त मुनाफा कमाया है। इन्होंने एक एकड़ खेत में लौकी की खेती करके एक साल के अंदर ही 5 लाख रुपए तक की इनकम तैयार कर ली है।

इस किसान ने बताया कि इन्होंने दूसरे किसानों को देखते हुए एक नए तरीके के साथ खेती करने के बारे में सोचा जिसमें उन्होंने बताया कि एक एकड़ खेत में सबसे पहले जुताई करवाई और उसके बाद पूरे खेत में लकड़ी के डंडे गडवा दिए और इसके बाद सारे डंडों को एक दूसरे से पतली रस्सी के साथ बांध दिया और उसके बाद बीज की बुवाई करवा दी जब खेती पूरी तरह से तैयार होने लगी तब वो जमीन पर न चलके लौकी की डाल उन सारे डंडों के ऊपर रख दी और पूरी फसल डंडों के ऊपर तैयार हो गई और उस लौकी पर किसी भी तरह के कीड़े और और मिट्टी के दाग बिल्कुल भी नहीं लगते हैं।
किसान कादिर अली ने बताया कि उन्होंने जमीन वाली लौकी के मुकाबले इस फसल की बाजार में बहुत ज्यादा मांग रहती है क्योंकि ये लौकी काफी ज्यादा साफ सुथरी रहती जिस वजह से बाजार में लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं मंडी में ये लौकी 40 से 50 रुपए किलो तक आढ़ती खरीद लेता है वहीं लोकल मार्केट में ये लौकी 60 से 70 रुपए किलो तक बहुत आसानी के साथ बिक जाती है।
इन्होंने ने एक चीज की और जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया जब इस फसल की शुरूआत की थी तब सिर्फ एक एकड़ में लौकी लगाई थी लेकिन धीरे उन्होंने 3 से 4 एकड़ में लगा दी है क्योंकि ये फसल बहुत कम समय में जबरदस्त मुनाफा करवा रही है।
जमीन वाली लौकी और डंडे के ऊपर तैयार होने वाली फसल में क्या फर्क है
आइए जानते इन दोनों फसलों में कितना मुनाफा और क्या फर्क है। जमीन पर तैयार होने वाली लौकी एक एकड़ के लिए कम से कम 50 से 60 हजार रुपए तक का निवेश करना होगा और एक साल में 1 से 2 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा पाएंगे इस वाली फसल में खाध पानी भी कम लगता है लेकिन वहीं अगर हम गौर करें डंडे के ऊपर तैयार होने वाली फसल के बारे में तो इसमें एक एकड़ में 1 लाख रुपए के निवेश के साथ एक साल के अंदर 5 से 6 लाख रुपए तक का जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। किसान कादिर अली ने बताया कि एक साल में उन्होंने इसकी खेती करके जबरदस्त कमाई करी है, उन्होंने ये कहा की कभी सोचा नहीं था, कि इतना अच्छा मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
