नई दिल्ली, सितंबर 3। चीन की जानी मानी कार निर्माता कंपनी बिल्ड यॉर ड्रीम्स (बीवाईडी) ने अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी कार बीवाईडी ई6 को प्राइवेट खरीददार के लिए भी प्रोवाइड करा दिया है। ये कार अभी तक केवल कमर्शियल और फ्लीट यूजर्स के लिए बस उपलब्ध था। ये इलेक्ट्रिक कार एमपीवी 2 वैरिएंट के साथ आती है। जीएल और जीएलएक्स में आती है। इस कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 29.15 लाख रु है। जीएलएक वेरिएंट में आपको एसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। पिछले वर्ष ही इस कार को भारत में लॉन्च किया गया था। अब निजी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री के साथ ही ई6 फुली-इलेक्ट्रिक एमवीपी है। आप अब इसे भारत में खरीद सकते है।
टॉप स्पीड 130केपीएच तक है
इसमें कार में आपको 71.7 किलो वाट प्रति घण्टा लिथियम-आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है, जो 95एचपी और 180यूटन मीटर जेनरेट करती है। अब इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो इस कार की टॉप स्पीड 130केपीएच तक की है। इस एमवीपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 520किमी तक की रेंज ऑफर करेगी। बीवाईडी का ये दावा है।
90 मिनट में फुल चार्ज
एमपीवी में एक रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है। ये डीसी चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके जरिए आप कार को 30 से 80 प्रतिशत तक 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इस कार को फुल चार्ज करने के लिए पूरा 90 मिनट का समय लगता है। देश के मार्केट में अभी फिलहाल इस कार का मुकाबला किसी भी कार के साथ नहीं है। लेकिन इस कार की कीमत को देखते हुए। हुंडई कोना और एमजी जेडएस ईवी को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
फीचर्स
इस कार में फीचर्स की बात करें तो एलईडी डीआरएलएस, सिक्स वे एडजस्टेबल ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट्स, लेदर सीट्स, ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ ही 10.1-इंच रोटेटेबल टचस्क्रीन, इन-बिल्ट नेविगेशन और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे फीचर्स भी इस कार में मौजूद है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
