नई दिल्ली, नवंबर 22। पिछले कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी काफी चर्चा में है। नये क्रिप्टोकॉइन बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। इसकी एक ही वजह है कि कई कॉइन बहुत कम समय में भारी भरकम रिटर्न दे रहे हैं। मार्केट में कई मीमकॉइन भी आए हैं। इनमें डॉगकॉइन और शीबा इनु शामिल हैं। इसी तरह का एक नया मीमकॉइन सामने आया है, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया है। ये एक मीमकॉइन ही है, जिसका नाम है कैटकॉइन है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में यह शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस कॉइन ने 30 दिनों की अवधि में 10000 रु के बनाए 281800 रु हैं।
कर दिया मालामाल
कैटकॉइन इसी साल लॉन्च हुआ है। बता दें कि कैटकॉइन ने अक्टूबर से नवंबर के दौरान निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। इससे निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। ये कॉइन 30 दिनों में 10000 रुपये को 281800 रु बनाने में कामयाब रहा। इतरा रिटर्न कैटकॉइन ने 10 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच दिया। हालांकि इसके बाद कैटकॉइन में गिरावट भी आई है।
कहां से कहां पहुंचा कैटकॉइन
कॉइनमार्केटकैप की रिपोर्ट के तहत 10 अक्टूबर को कैटकॉइन का रेट 0.0000003594 डॉलर पर था। इस तरह यदि कोई 1000 डॉलर यानी करीब 75000 रुपये के कैटकॉइन लेता तो उसे 278.2 करोड़ कॉइन मिलते। 10 नवंबर को कैटकॉइन 0.0000119 डॉलर पर पहुंच गया था। इस तरह इन कॉइन की वैल्यू 24.8 लाख रु होती। यदि किसी ने केवल 10000 रु के ही कॉइन लिए होते तो उनकी वैल्यू 2.81 लाख रु होती।
6 महीने पुराना है कॉइन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटकाइन क्रिप्टो को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। यानी ये सिर्फ 6 महीने पुराना कॉइन है। कैटकॉइन को जेडटी, गेट.आईओ, पैनकैकस्वैप (वी2), बीकेईएक्स और जेडबी.कॉम एक्सचेंज पर लिस्ट कर दिया गया है। इस कॉइन में अभी भी तेजी का रुख दिख रहा है। कैटकॉइन की मार्केट कैपिटल करीब 5 करोड़ डॉलर है।
इतने दिन रखना होगा निवेश
बता दें कि यदि आप कैटकॉइन में निवेश करना चाहते हैं तो इसका एक नियम है। नियम यह है कि आपको इस कॉइन में न्यूनतम 31 दिनों तक निवेश रखना होगा। अब बात करते हैं उन कॉइन्स की जिन्होंने इस साल में अब तक सर्वाधिक मुनाफा दिया है। इनमें शीबा इनु और डॉग कॉइन शामिल हैं। अहम बात यह है कि इन कॉइनों कई अमीर लोगों ने सपोर्ट किया।
एलन मस्क
इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। उन्होंने खुद कहा कि उनके डॉगकॉइन है। इससे इस क्रिप्टो पर निवेशकों ने जम कर दांव लगाया। इससे डॉगकॉइन में जोरदार उछाल आया। शीबा इनु को इसकी कम्युनिटी ने प्रमोट किया। इसके लिए ट्विटर पर प्रचार किया गया। वहीं इससे टोकन को फायदा हुआ। इसकी कीमत में उछाल आया। कैटकॉइन को अभी किसी ऐसे सेलिब्रिटी से सपोर्ट नहीं मिला है। जो लोग क्रिप्टो में पैसा लगा रहे हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इनकी वैल्यू में अचानक से तेजी या गिरावट देखने को मिलती है। कुछ क्रिप्टो हैं, जो लाखों फीसदी चढ़ने के बाद धड़ाम हुई हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications