नई दिल्ली, मार्च 6। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया का लगातार विस्तार हो रहा है। नयी-नयी क्रिप्टो मार्केट में रही हैं। इन क्रिप्टो के रेट में कब क्या हो जाए किसी को नहीं मालूम। रेट में कब तेजी या गिरावट आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल-फिलहाल में रूस यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के बीच बिटकॉइन, ईथेरियम जैसी बड़ी क्रिप्टो में अस्थिरता है। पर कुछ क्रिप्टो ने मुनाफा भी कराया है। एक ऐसी क्रिप्टो भी है, जो 24 घंटे में 2400 फीसदी उछली है। आगे जानिए इस क्रिप्टो की डिटेल।
क्रॉस में उछाल
ये क्रिप्टो करेंसी है क्रॉस (Krause)। कल दोपहर करीब 3 बजे तक पिछले 24 घंटों में इस क्रिप्टो में करीब 2445 फीसदी की तेजी आयी थी। इस क्रिप्टो का रेट 18.7 डॉलर प्रति टोकन के करीब तक पहुंच गया था। मगर बाद में इसमें गिरावट आई। आज करीब पौने 1 बजे कॉइनमार्केटकैप के अनुसार क्रॉस के रेट में बीते 24 घंटों में करीब 83 फीसदी की गिरावट आई है।
वॉल्यूम भी लुढ़के
बीते 24 घंटों में क्रॉस की वॉल्यूम भी घटी है। यह 56.90 फीसदी लुढ़क कर 88358 डॉलर पर आ गये हैं। इस क्रिप्टो की वर्तमान कॉइनमार्केटकैप रैंकिंग 4167 है। इसकी लाइव मार्केट कैपिटल के आंकड़े नहीं है। फिलहाल इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई और टोटल सप्लाई के आंकड़े भी सामने नहीं आए हैं। पर बता दें कि यह अकसर ऐसी क्रिप्टो में जोखिम अधिक रहता है। क्योंकि यह उछलने के बाद एक दम गिर जाती हैं।
क्या है क्रॉस
क्रॉस क्रॉस हाउस का टोकन है। ये एक डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनोमस ऑर्गेनाइजेशन (डीएओ) है, जो प्रशंसकों, बास्केटबॉल प्रेमियों और प्यूरिस्ट्स की एक कम्युनिटी द्वारा गवर्न होता है। इस टोकन का टार्गेट एक एनबीए टीम लाने का है। इसके महत्वाकांक्षी योगदानकर्ताओं का समूह है, जिनका लक्ष्य एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन उत्तरी अमेरिका में एक पेशेवर बास्केटबॉल लीग है) टीम का मालिक होना है।
निवेश का आसान तरीका
भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म, कॉइनस्विच ने हाल ही में एसआईपी का एक रूप, रेकरिंग बाय प्लान (आरबीपी) शुरू किया है, जो सभी निवेशकों के लिए उपलब्ध है। इससे क्रिप्टो मार्केट में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच आपका पैसा सेफ रह सकता है। ये म्यूचुअल फंड की एसआईपी की तरह है, जिसमें आप पहले से अवधि में एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं। आरबीपी नये निवेशकों के लिए बेहतर है। एक बार में बड़ी राशि का निवेश करने के बजाय, आप हर महीने लंबी अवधि में छोटी राशि लगा सकते हैं और मार्केट की अस्थिरता आपके पोर्टफोलियो पर कोई असर नहीं डालेगी।
100 रु से करें शुरू
इसमें भी आप म्यूचुअल फंड एसआईपी की तरह कम से कम केवल 100 रु से शुरुआत कर सकते हैं। आवंटन कई फेज में होने के कारण आपको एक साथ बड़ी राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके पास निवेश करने के लिए केवल सीमित राशि है, तो ये विचार करने के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं। क्रिप्टो बाजारों से परिचित किसी को भी पता होगा कि एचओडीएल (जो कि अपनी संपत्ति में निवेश बरकरार रखना और लालच या घबराहट में खरीदारी नहीं करने बचना है) इस क्षेत्र में ट्रेडर्स के लिए सबसे अच्छी रणनीतियों में से एक है। निवेशक यह जानकर आश्वस्त होता है कि आरबीपी को अन्य एचओडीएल स्ट्रेटेजीस के समान ही देखा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications