नई दिल्ली, जुलाई 30। अगर आप दुनिया के सबसे अच्छे बॉस की कल्पना करते हैं तो आपके दिमाग में क्या आता है? एक सीनियर, जो आपको अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करने के लिए प्रेरित करता है औक आपको ढेर सारे बेनेफिट देता है। एक ऐसे ही इस मामले में अंडरवियर फर्म स्पैनक्स की बॉस सारा ब्लेकली बिल्कुल फिट बैठती हैं। इस कंपनी के एक कर्मचारी के अनुसार उसने उन्हें अपने कर्मचारियों के साथ दुनिया में कहीं भी यात्रा करने के लिए दो फर्स्ट क्लास के टिकट और 7,97,855 रुपये बतौर बोनस दिए।
बिजनेस को 21 साल पूरे
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार उन पलों की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें सारा ने स्टाफ के सामने ये ऐलान किए। उन्होंने इस मौके पर अपनी माँ और दादी के सामने विकल्पों की कमी को भी याद किया। स्पैनक्स ने कारोबार में 21 साल पूरे कर लिए हैं। इस वीडियो को पिछले साल 21 अक्टूबर को शेयर किया गया था।
डिनर, होटल और दुनिया में कहीं भी घूमने का मौका
सारा ने अपने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा था कि यह आप सभी के लिए बहुत बड़ा पल है। उन्होंने यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस की कि उनके कर्मचारी इन टिकटों का उपयोग करके एक अच्छे डिनर, होटल और दुनिया में कहीं भी जा सकते हैं। सारा ने इस पल को दुनिया भर की सभी महिलाओं को समर्पित किया। सारा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी कोट्स और मैसेज शेयर करती रहती हैं।
भारतीय बॉस ने दी कार
इसी तरह के एक अन्य उदाहरण में एके शाजी ने अपने कर्मचारी को एक नई बेंज जीएलए क्लास 220 डी उपहार में दी। यह 45 लाख रुपये की कीमत वाली एसयूवी है। एके शाजी केरल में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के खुदरा विक्रेता माईजी के मालिक हैं। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता कर्मचारी सीआर अनीश हैं। अनीश पिछले 22 वर्षों से उनके लिए एक निरंतर सपोर्ट पिलर रहे हैं।
स्थापना से बहुत पहले से शाजी से जुड़े
माईजी की स्थापना से बहुत पहले से वह शाजी से जुड़े थे। उन्होंने इस कंपनी की मार्केटिंग, मेंटेनेंस और बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स में काम किया। वर्तमान में, वह माईजी के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी हैं।
अनीश को बताया पार्टनर
शाजी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अनीश को पार्टनर बताया। शाजी के अनुसार अनीश के भाईचारे के स्नेह, केंद्रित दृष्टिकोण और काम के प्रति समर्पण ने उनकी मदद की। यह पहली बार नहीं है जब शाजी ने अपने किसी कर्मचारी को पुरस्कृत किया है। दो साल पहले उन्होंने अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट की थी। उन्होंने कारों के अलावा कर्मचारियों को विदेश यात्राएं भी दीं। बता दें कि इसी तरह 2 महीने पहले लास वेगास के एक कैसीनो ने अपने सभी कर्मचारियों को 5,000 डॉलर (3.86 लाख रुपये) का बोनस देने का ऐलान किया था। इस फैसले ने कैसिनो के सारे कर्मचारी आश्चर्यचकित हो गए थए। द कॉस्मोपॉलिटन ऑफ लास वेगास ने अपने 5,400 कर्मचारियों में से प्रत्येक को बोनस देने का ऐलान किया था। कंपनी ने बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को कुल 2.7 करोड़ डॉलर (208 करोड़ रुपये) से अधिक बांटे। कैसिनो के कर्मचारी काफी खुश थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
