Family office: इंडिया में फैमिली ऑफिसेज की संख्या लगातर बढ़ रही है. 2018 में फैमिली ऑफिसेज की संख्या 45 थी. लेकिन 2024 तक यानी 6 साल में इनकी संख्या 300 हो गई है. इन फैमिली ऑफिसेज का इस्तेमाल ज्यादातर अमीर परिवारों द्वारा किया जाता है. ये फैमिली ऑफिसेज परिवार को पैसे मैनेज करने में मदद करता है. चलिए जानते है कि ये फैमिली ऑफिसेज इकोनॉमी के ग्रोथ में कैसे योगदान देते है और फैमिली ऑफिसेज का क्या मतलब होता है.

क्या होता है फैमिली ऑफिस?
Catamaran ventures, shubh khan ventures, nataranjan sekhsaria family office ये सभी फैमिली ऑफिसेज के कुछ उदाहरण हैं. पिछले 6 साल में फैमिली ऑफिसेज की संख्या 45 से बढ़कर 300 पहुंच गई है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्रा हाई इंडिविजुअल्स या वेल्थी फैमिली फैमिली ऑफिस का निर्माण करती है.
यह ऑफिस किसी एक वेल्थी परिवार या एक से ज्यादा वेल्थी परिवार के पैसों को मैनेज करने का काम करता है. फैमिली ऑफिसेज वेल्थी परिवार को इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, फाइनेशियल प्लानिंग, टैक्स प्लानिंग जैसी कई सुविधा देते हैं.
क्यों बढ़ रही है फैमिली ऑफिसेज की संख्या?
Wodehouse captial मल्टी फैमिली ऑफिस के अंदर आता है. इस कंपनी की को फाउंडर सराबोना हरलालका कहती है कि लगातर बढ़ रहें फैमिली ऑफिसेज का कराण है कि अब वेल्थी परिवार अपने इनवेस्टमेंट को डायवर्सिफाय करने की कोशिश कर रहे हैं.
इसके अलावा ये वेल्थी फैमेली सेक्सेशन प्लानिंग और परोपकार पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं. इसके अलावा सुंदरम अल्टरनेट की स्टडी के मुताबिक इंडिया फैमिली ऑफिसेज के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की ग्रोथ आने वाले तीन सालों में 14 फीसदी सीएसीआर रहें सकती है.
इसके साथ ही PWC की फाल्गुनी शाह का कहना था कि वेल्थी परिवार ने अब ये समझ लिया है कि उन्हें पैसों की सही तरीके से मैनेज करें. ऐसा करने से उनके वेलथ में बढ़ोतरी होगी और मौजूदा पैसा सही जगह में निवेश के लिए इस्तेमाल होगा.
वहीं वेल्थी फैमेली की इनकम भी काफी ज्यादा होती है. ऐसे में यह लोग करोड़ों या लाखों रुपये का टैक्स पेय करते हैं. ऐसे में यह फैमेली ऑफिस इन्वेस्टमेंट सर्विस तो देते ही है. इसके साथ ही टैक्स प्लानिंग में भी मदद करते हैं.
कुछ फैमेली ऑफिस एक परिवार का ही पैसा मैनेज करते हैं. वहीं कुछ फैमिली ऑफिसेज कई फैमिली के पैसे को मैनेज करने में मदद करते हैं.
फैमेली ऑफिस के कुछ उदाहरण
ऐसा देखा गया है कि मल्टी-फैमिली ऑफिसेज कई फैमिली ऑफिसेज के साथ मिलकर काम करते हैं. इन फैमिली ऑफिसेज में Catamaran Ventures, premji invest, natarajan sekhsaria family office और Nadathur Holding जैसे नाम शामिल किए गए हैं.
फैमिली ऑफिस कहां करते हैं निवेश?
कैटामरान वेंचर्स इंफोसिस ने कई कंपनियों में निवेश किया है. इन कंपनियों में ACKO, Reddit, spaceX और NSE शामिल हैं. इसके अलावा प्रेमजी इन्वेस्ट ने Lenskart, Canva और Dezerv जैसी कई कंपनियों में निवेश किया है.
इसके अलावा अगर बात करें नटारजन सेकसारिया फैमिली ऑफिस की तो इसने Nykaa, Captial Small Finance Bank और Pilgrim में पैसे लगाए हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक Nadathur Holdings ने मेडी एसिस्ट और Amagi जैसी कंपनियों में निवेश किया है.
एक अनुमान के अनुसार भारत में मौजूद फैमिली ऑफिसेज ने लगभग 30 अरब डॉलर के एसेट को मैनेज कर रही है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications