Dividend Stocks: शेयर बाजार में हर हफ्ते सिर्फ कीमतों का उतार-चढ़ाव ही नहीं, बल्कि कंपनियों के कॉरपोरेट एक्शन भी निवेशकों के लिए बड़े मौके लेकर आते हैं। डिविडेंड, बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू जैसे फैसले न केवल कंपनी की वित्तीय स्थिति को दर्शाते हैं, बल्कि निवेशकों के लिए अतिरिक्त कमाई का रास्ता भी खोलते हैं। इस हफ्ते बाजार में ऐसी ही हलचल देखने को मिल रही है।

चलिए आपको उन कंपनियों के बारे में बताते हैं जो इस हफ्ते डिविडेंड देने वाली है, जिससे गिरते बाजार में निवेशकों को राहत मिल सकता है ये कंपनियां निवेशकों का ध्यान खींच रही हैं। खास बात यह है कि इन सभी के लिए "रिकॉर्ड डेट" बेहद अहम है, क्योंकि इसी आधार पर तय होता है कि किस निवेशक को लाभ मिलेगा।
सबसे पहले बात करें Castrol India की, तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने साफ किया है कि पात्र निवेशकों को 27 अप्रैल तक यह राशि उनके खातों में मिल जाएगी।
वहीं, India Glycols ने भी अपने निवेशकों को खुश करने का फैसला लिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 7.5 रुपये प्रति शेयर का पहला इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 23 मार्च ही रखी गई है। खास बात यह है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, जिससे निवेशकों को जल्द ही फायदा मिल सकेगा।
सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Power Finance Corporation (PFC) ने भी निवेशकों के लिए कमाई का मौका दिया है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 3.25 रुपये का चौथा इंटरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 23 मार्च तय की गई है और कंपनी ने आश्वासन दिया है कि योग्य निवेशकों के खातों में यह राशि 16 अप्रैल तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इन डिविडेंड घोषणाओं के अलावा, बाजार में राइट्स इश्यू की भी चर्चा है। TIL ने 23 मार्च को अपने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इस इश्यू का प्राइस 165 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जबकि फेस वैल्यू 10 रुपये है। एंटाइटलमेंट रेशियो 11:64 रखा गया है, जिसका मतलब है कि यदि किसी निवेशक के पास 64 शेयर हैं, तो वह 11 नए शेयर रियायती कीमत पर खरीद सकता है। यह इश्यू 30 मार्च से खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा।
कुल मिलाकर, यह हफ्ता निवेशकों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। जिन निवेशकों की नजर सिर्फ शेयर की कीमत पर रहती है, उन्हें अब कॉरपोरेट एक्शन पर भी ध्यान देना चाहिए। सही समय पर लिया गया फैसला न केवल अतिरिक्त आय दे सकता है, बल्कि लंबे समय में बेहतर रिटर्न का रास्ता भी खोल सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
