Fake Indian Currency: नकली नोट दीमक की तरह काम करती है, जो देश की अर्थव्यवस्था को को खराब करती जाती है। नकली नोटों की पहचान करना बहुत जरूरी है क्योंकि उनका इस्तेमाल अवैध है और इसके लिए जेल भी जाना पड़ सकता है। मान लीजिए आप कोई सामान खरीदते हैं और दुकानदार आपको नकली नोट दे दे तो आप आसानी से उसकी पहचान कर सकते हैं।

नकली नोटों की पहचान कैसे करें? (How to Identify Fake Notes)
धोखेबाज अक्सर नकली नोट बनाते हैं जिन्हें असली नोटों से अलग करना मुश्किल होता है। ज़्यादातर लोगों को तब पता चलता है कि उनके पास नकली नोट हैं जब वे बैंक या वित्तीय संस्थानों में पैसे जमा करते हैं।
2000 रुपये के नोट बंद होने के बाद, 500 रुपये के नोट ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है जिससे जालसाज भी अब नकली 500 की नोट बनाने लगे हैं।
हर नोट में ऐसी विशेषताएं होती हैं जो इसकी प्रामाणिकता की पहचान करने में मदद करती हैं। आप वॉटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, माइक्रो-लेटर की जांच कर सकते हैं और वेरिफिकेशन के लिए RBI के दिशा-निर्देशों का पालन कर सकते हैं। एक असली 500 रुपये का नोट 66 मिमी x 150 मिमी आकार का होता है। इसमें माइक्रो लेटर में 'भारत' और 'इंडिया' लिखा होता है और नीचे दाईं तरह रंग बदलने वाला साइन होता है।
ऐप की मदद से कर सकते हैं पहचान (Fake indian currency notes)
नकली नोटों की पहचान ऑनलाइन भी की जा सकती है, इसके लिए स्मार्टफ़ोन पर फ्री में उपलब्ध 'चेकफेक' ऐप या फिर 'मनीफेक' ऐप का आप इस्तेमाल कर सकते है। यह ऐप भारतीय रुपये सहित दुनिया भर की प्रमुख मुद्राओं की चेकिंग करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए, Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करें, अकाउंट बनाएं या गेस्ट यूजर के तौर पर लॉग इन करें।
ऑप्शन में से 'मुद्रा' या 'नोट' चुनें और भारतीय रुपये के लिए INR चुनें। अपने फोन के कैमरे का यूज करके नोट की पूरी फ़ोटो लें। नोट असली है या नकली, यह निर्धारित करने के लिए ऐप वॉटरमार्क और सीरियल नंबर जैसी चीजों को स्कैन करता है।
पुलिस को सूचना देना है जरूरी
अगर आपके पास अनजाने में एक से चार नकली नोट हैं और आप तुरंत बैंक या पुलिस को इसकी सूचना देते हैं, तो RBI के निर्देशों के अनुसार आपके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। हालांकि, पांच या उससे अधिक नकली नोट होने पर बैंक अधिकारी आगे की जांच के लिए पुलिस को सूचित करते हैं।
अगर आपको किसी ट्रांजैक्शन के दौरान नकली नोट मिलता है और आपको उसका सोर्स पता नहीं है, तो RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार तुरंत नजदीकी RBI ऑफिस या पुलिस को इसकी जानकारी दें। अगर किसी ATM से नकली नोट निकलता है, तो उसे उस स्थान पर लगे CCTV पर दिखाएँ और उस ATM के लिए ज़िम्मेदार बैंक शाखा से संपर्क करने से पहले सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें।
भारतीय कानून के अनुसार, नकली नोट छापने पर दस साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा हो सकती है। नकली नोट बनाने के लिए कोई डिवाइस या सामान रखने पर सात साल तक की सज़ा हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) किसी भी बैंक या RBI कार्यालय में गंदे या क्षतिग्रस्त नोटों को विशिष्ट नियमों के तहत बदलने की अनुमति देता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
