Fake Court Orders Fraud: आपने कई सारे मामलों के बारे में सुना होगा जिसमें फ्रॉडस्टर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे हासिल कर लेते हैं। हाल ही में एक और मामला सामना आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने 3 लोगों को प्राइवेट बैंक से धोखाधड़ी करने के मामले में अरेस्ट किया है। इन फ्रॉडस्टर ने फेक राज्य सरकार की ईमेल आईडी बनाई और लोगों को 18 फेक कोर्ट भेजकर 1.32 करोड़ रुपये हासिल कर लिए थे।

नकली अदालत आदेशों के माध्यम से यह राशि दो फ्रोजन अकाउंट में ट्रांसफर करवाई थी। नई दिल्ली का रहने वाले अभिमन्यु कुमार पांडे, नीरज सिंह और राजस्थान का सागर लकुरा नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
18 नकली कोर्ट ऑर्डर भेजे (Bank fraud news)
सागर ने कर्नाटक राज्यव्यापी क्षेत्र नेटवर्क (KSWAN) में झूठी जानकारी देकर एक नकली सरकारी ईमेल आईडी ([email protected]) बनाई और इस ईमेल का यूज करते हुए, उन्होंने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच बैंक को 18 नकली कोर्ट ऑर्डर भेजे, जिनमें दो फ्रोजन अकाउंट से धनराशि जारी करने का अनुरोध किया गया था। बैंक के एक कर्मचारी ने ईमेल और कॉल की जानकारी के बाद, इन ऑर्डर्स को असली मानते हुए ₹1.32 करोड़ की राशि एक अन्य प्राइवेट बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी (Fake Court Orders email id)
पुलिस ने कहा कि सागर, जिसने पुलिस अधीक्षक रैंक का अधिकारी होने का दावा किया धोखाधड़ी का पता आंतरिक ऑडिट के दौरान उसका पता चला। इंस्पेक्टर हजारेश किलेदार के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने पाया कि एक्सिस बैंक का खाता दिल्ली के रहने वाले पांडे का है और 10 मार्च को उसका पता लगाया।
उसने नीरज के निर्देश पर खाता खोलने की बात कबूल की। उसी दिन पुलिस ने नीरज को दबोच लिया, जिसने सागर की भूमिका का खुलासा किया। सरगना को 19 मार्च को उसके घर से हिरासत में लिया गया। सागर, जो अपनी 12वीं कक्षा में फेल हो गया था और अपने बड़े भाई के स्टूडियो में फोटो एडिटिंग में उसकी मदद करता था, सट्टे का आदी हो गया और पैसे हार गया।
एक मामले में, कुछ साल पहले उसका खाता फ्रीज कर दिया गया था। एक वकील की मदद से उसने खाते को अनफ्रीज करवाया, जिसके दौरान उसे इस प्रक्रिया के बारे में पता चला और उसने पुलिस का रूप धारण करके और बैंक को धोखा देने के लिए फर्जी कोर्ट ऑर्डर बनाकर जल्दी पैसे कमाने की साजिश रची। उसे पहले गुजरात में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की फर्जी ईमेल आईडी बनाने और उसका इस्तेमाल करके बैंक से खाते को अनफ्रीज करवाने और पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
लेन-देन के बाद, बैंक प्रबंधक को संदेह हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान, पुलिस ने लेन-देन का पता लगाया, खाताधारक की पहचान की और इन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक फ्रॉडस्टर के खाते में ₹63 लाख की राशि फ्रीज कर दी, जबकि बाकि राशि खर्च की जा चुकी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications