नई दिल्ली, सितंबर 05। अगर आप केवल बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए बैंक का चक्कर लगाते हैं तो यह खबर पढ़ने के बाद आपकी यह आदत छूट जाएगी। अब घर बैठे ही बैंक बैलेंस पता किया जा सकता है। आधार कार्ड की मदद से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ग्राहक अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं। खाते के बैलेंस जानने के इस तरीके की खास बात यह है कि अगर ग्राहक किसी बैंकिंग मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का यूज नहीं भी करता है तब भी अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकता है।
v
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्राहक तब ही अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस जान पाएंगे, जब ग्राहक का आधार कार्ड उसके मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट दोनों से लिंक हो। इस सुविधा का लाभ नार्मल कीपैड मोबाइल और स्मार्टफोन दोनों के माध्यम से उठाया जा सकता है। अकाउंट बैलेंस चेक करने के इस खास प्रोसेस के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा सकता है।
आधार से बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया
-इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में अपने 10 अंको के फोन नंबर को इस तरीके से *99*99*1# डायल करना होगा।
-इस के बाद ग्राहक को 12 अंकों का आधार नंबर डायल करना है।
- इसके बाद ग्राहक से आधार नंबर कंफर्म करने के लिए बोला जाएगा, जिसके बाद दोबारा आधार नंबर डालना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जहां आपका बैलेंस लिखा होगा।
फ्रॉड से रहे सतर्क
आधार कार्ड का प्रयोग अब हर काम के लिए हो रहा है। बढ़ते प्रयोग को देखते हुए आपराधिक तत्व के लोग इसके जरिए लोगों को अकाउंट खाली करने की कोशिश में है। इसलिए ग्राहकों को आधार कार्ड का प्रोयग करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। कभी भी कोई व्यक्ति कॉल पर ओटीपी मांगे तो उसे ओटीपी शेयर ना करें। आपकी सुरक्षा आपके सुझ-बुझ में है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
