नयी दिल्ली। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कोरोनावायरस संकट से प्रभावित छोटे व्यवसायों (कारोबारियों) के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। कंपनी ने महामारी के दौरान प्रभावित होने वाले कारोबारों के लिए लगभग 735 करोड़ रुपये का अनुदान कार्यक्रम (Grant Program) शुरू किया है। फेसबुक का यह अनुदान कार्यक्रम 30 से अधिक देशों में चलेगा और इससे लगभग 30,000 व्यवसायों को सहारा मिलेगा। फेसबुक की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण छोटे व्यवसायों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम भारत सहित 30 से अधिक देशों में 30,000 योग्य छोटे कारोबारों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर के अनुदान कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए भारत में आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।
कैसे करें अनुदान कार्यक्रम के लिए आवेदन
इस फेसबुक अनुदान कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए छोटे व्यवसायों के लिए कुछ योग्यताएं हैं। फेसबुक के अनुसार वे व्यवसाय जिनमें जनवरी 2020 में 2 से 50 कर्मचारी हैं, कोरोनावायरस से प्रभावित हैं, पिछले एक साल से ट्रेडिंग कर रहा है, लाभ कमाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया और फेसबुक इंडिया के ऑफिस वाले शहरों के आसपास स्थित है वे फेसबुक अनुदान कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक इंडिया के नई दिल्ली, गुरुग्राम, बैंगलोर, हैदराबाद और मुंबई में ऑफिस हैं।
कब तक है आवेदन का मौका
फेसबुक ने बताया है कि भारत में इसके अनुदान कार्यक्रम के लिए 15 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी आपके पास आज मंगलवार के अलावा सिर्फ 5 दिन और हैं। इसलिए जल्दी करें।
कैसे मिलेगा फायदा
फेसबुक के मुताबिक जो व्यवसाय अनुदान प्राप्त करेगा उसे लगभग 63,000 रुपये की कैश सहायता मिलेगी। साथ ही उन्हें वैकल्पिक फेसबुक विज्ञापन क्रेडिट के रूप में 38,000 रुपये मिलेंगे। यह राशि इस चुनौतीपूर्ण समय में व्यवसायों की मदद करेगी। फेसबुक ने कहा कि इस अनुदान के साथ व्यवसाय अपने कर्मचारी बल यानी वर्कफोर्स को मजबूत कर सकते हैं, किराए और परिचालन खर्चों में मदद ले सकते हैं, अधिक ग्राहकों के साथ जुड़ सकते हैं और अपनी कम्युनिटी की मदद कर सकते हैं।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
जागरण इंग्लिश की एक रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक की तरफ से कहा गया है कोरोना संकट से प्रभावित होने वाले छोटे व्यवसायों को इस अनुदान कार्यक्रम के लिए आवेदन करते समय दो दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दो दस्तावेज जीएसटी पंजीकरण प्रमाणपत्र और बिजनेस पैन हैं।
स्टेप बाय स्टेप जानिए आवेदन का तरीका
सबसे पहले https://www.facebook.com/business/boost/grants वेबसाइट पर जाएं। यहां उस देश को चुनएं जहां आपका व्यवसाय स्थापित किया जाएगा। फिर 'Continue to Partner Site' पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको ईमेल दर्ज करना होगा। आपके ईमेल पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा। आपको पासवर्ड, अपना पूरा नाम और आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है और सेव पर क्लिक करना है। अब आपको प्रीव्यू में दर्ज की गई जानकारी को एक बार फिर से जांचना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications