नई दिल्ली, फरवरी 4। भारत ने जिस टिकटॉक को देश से निकाल दिया है, वहीं टिकटाक ने फेसबुक को संकट में डाल दिया है। फेसबुक के अनुसार उसे टिकटॉक और यूट्यूब से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके चलते फेसबुक के सक्रिय यूजर्स की सख्या में पहली बार गिरावट दर्ज हुई है। इसके चलते कंपनी संकट में घिर गई है। यही नहीं जहां फेसबुक को 200 अरब डालर की चपत लगी है, वहीं इसके मालिक मार्क जकरबर्ग की दौलत करीब 31 अरब डालर एक दिन में कम हो गई है। इसके चलते मार्क जकरबर्ग अमीरों की टॉप 10 की लिस्ट में सीधे 10वें नंबर पर आ गए हैं। आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है।
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक ने अब अपना नाम कर लिया है) (Facebook) के शेयरों में गुरुवार को 26 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते मेटा कंपनी का मार्केट कैप करीब 200 अरब डॉलर (करीब डेढ लाख करोड़ रुपये) घट गया है। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के मार्केट कैप में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। वहीं मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ भी करीब 31 अरब डॉलर घट गई है। अब ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी नेटवर्थ 89.6 अरब डॉलर बची है। इसके चलते वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सीधे 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं मेटा ने बीते बुधवार को बताया था कि उसे टिकटॉक और यूट्यूब से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस कारण से कंपनी की आय प्रभावित हो सकती है। इतना पता चलते ही बीते बुधवार कंपनी का शेयर करीब 20 फीसदी का गोता लगा गया था। लेकिन यह गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और मेटा का शेयर करीब 26 फीसदी और गिरावट के साथ बंद हुआ।
मेटा का कहना है कि साल की पहली तिमाही में उसका प्रदर्शन अनुमान से कम रह सकता है। मेटा का कहना है कि एपल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की प्राइवेसी में बदलाव किया है। इससे ब्रांड्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों में मुश्किल आ रही है। साथ ही सप्लाई चेन की चुनौतियों ने भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसके चलते उसकी कमाई प्रभावित हो सकती है। वहीं मेट को टिकटॉक और यूट्यूब से भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications