फेसबुक ने 'फेसबुक पे' लॉन्च किया है। जी हां फेसबुक ने अपनी कंपनियों- फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भुगतान करने के लिए नए भुगतान सिस्टम 'फेसबुक पे' लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: फेसबुक ने 'फेसबुक पे' लॉन्च किया है। जी हां फेसबुक ने अपनी कंपनियों- फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर भुगतान करने के लिए नए भुगतान सिस्टम 'फेसबुक पे' लॉन्च किया है। बता दें कि यह अमेरिका में इस सप्ताह फंडरेजिंग, इन-गेम खरीदारी, कार्यक्रमों की टिकटों, मैसेंजर पर लोगों से लोगों को भुगतान(पर्सन टू पर्सन पेमेंट)और फेसबुक मार्केट प्लेस पर पेजेज और व्यापारों पर खरीदारी करने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

फेसबुक में मार्केट प्सेल और कॉमर्स विंग के वाइस प्रेसीडेंट देबोराह लियू ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि समय के साथ हमारी योजना 'फेसबुक पे' को और लोगों के बीच और स्थानों पर तथा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भी शुरू करने की है।
वहीं कंपनी ने कहा कि फेसबुक पे मौजूदा वित्तीय ढांचों और साझेदारियों पर बना है और यह कंपनी की डिजिटल करंसी लिब्रा नेटवर्क पर चलने वाले कैलिब्रा वालेट से अलग है। कंपनी के अनुसार, आप फेसबुक या मैसेंजर पर सिर्फ कुछ चरणों के बाद ही 'फेसबुक पे' का उपयोग शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप फेसबुक एप या वेबसाइट पर पहले सेटिंग में जाए और फिर 'फेसबुक पे' पर जाकर पेमेंट मैथड जोड़ दें। इसके बाद आप अगली बार भुगतान करने पर फेसबुक पे का उपयोग कर सकते हैं। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर फेसबुक पे शुरू होते ही आप इसे प्रत्येक एप पर सीधे सेट कर सकेंगे।
सुरक्षा फीचर्स फेसबुक पे में मिलेंगे
फेसबुक ने इस सिस्टम में सुरक्षा के लिहाज से फेस रिकॉग्निशन, पिन समेत बॉयोमेट्रिक जैसे फीचर्स दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स के साथ धोखाधड़ी होने पर तुरंत उनको नोटिफिकेश मिल जाएगा। वहीं फेसबुक जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेमेंट सेवा को शुरू करने की तैयारी में है। व्हाट्सएप यूजर्स इस सर्विस के जरिए आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। फिलहाल, कंपनी ने इस पेमेंट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications