Work From Home: भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई कंपनियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा के खास इंतजाम करने की प्लानिंग की है। इसमें बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान और फ्लेक्सिबल वर्क पॉलिसी शुरु करना भी शामिल हैं। कंपनियों ने ये फैसला कर्मचारियों की सुरक्षा और काम के दौरान आने वाली परेशानी को कम करने के लिए लिया गया है।

EY ने वर्क फ्रॉम होम करने के लिए दी नोटिस
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, EY ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि उनकी क्राइसिस रेस्पॉन्स टीम और मैनेजमेंट स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाएगी। EY इंडिया ने कर्मचारियों को नोटिस के जरिए दिल्ली एनसीआर, चंडीगड़, जयपुर और अहमदाबाद में 9 मई से वर्क फ्राम होम करने को कहा है।
Panasonic और Cars24 ने भी दी ये जानकारी
भारत और पाक की सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए Panasonic India ने बॉर्डर से पास के राज्यों में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। AXA Global Business Services ने भी अपने स्टाफ के लिए रिमोट वर्किंग लागू कर दिया है।
इसके अलावा Panasonic Life Solutions India के CHRO आदर्श मिश्रा ने जानकारी दी है कि सरकारी निर्देशों के अनुसार, कंपनी ने बॉर्डर स्टेट्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के बीच American Express ने इस हफ्ते अपने कर्मचारियों के लिए ट्रांसपोर्टेशन सर्विस बंद कर दी है और सभी को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है।
Cars24 ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपने कर्मचारियों को शेड्यूल से पहले ऑफिस छोड़ने की सलाह दी है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कदम सीमा पर बढ़ते तनाव और एहतियातन सुरक्षा उपायों के तहत उठाया गया है। इसके अलावा Deloitte ने भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।
सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए HDFC Life ने अपने कर्मचारियों के लिए ट्रैवलिंग को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासतौर पर उन जगहों पर जो बॉर्डर के पास हैं। कंपनी ने अपनी टीमों को जानकारी दी है कि ऑफ-साइट मीटिंग्स या गैदरिंग्स को फिलहाल टाल दें या रद्द कर दें, जब तक हालात बेहतर न हों।
HDFC Life के CHRO विभाष नाइक ने बताया, "हमारी एडमिन और ट्रैवल टीम को यह निर्देश दिया गया है कि वे कैंसलेशन प्रोसेस में तुरंत मदद करें।" इसके अलावा Cyient के फाउंडर चेयरमैन बी. वी. आर. मोहन रेड्डी ने कहा कि भले ही उनकी कंपनी ने अभी तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है, लेकिन बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान्स को एक्टिवेट कर दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
