नई दिल्ली, मई 3। अप्रैल में भारत का निर्यात इंजीनियरिंग, रत्न और आभूषण और पेट्रोलियम उत्पादों सहित प्रमुख क्षेत्रों में अच्छी ग्रोथ के कारण लगभग तीन गुना बढ़ कर 30.21 अरब डॉलर का रहा। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आयात में भी बढ़ोतरी हुई, जिससे व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) भी बढ़ा। अप्रैल 2020 में भारत का आयात 17.09 अरब डॉलर का रहा था, जो पिछले तीन गुना बढ़कर 45.45 अरब डॉलर का हो गया। इससे व्यापार घाटा पिछले महीने 15.24 अरब डॉलर का रहा। अप्रैल 2020 में देश का निर्यात 10.17 अरब डॉलर का रहा था। तब व्यापार घाटा भी 6.92 अरब डॉलर था।

सालाना आधार पर जोरदार बढ़ोतरी
साल दर साल आधार पर अप्रैल में भारत के निर्यात में 197.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं 2019 के समान महीने के मुकबाले ये 16.03 फीसदी बढ़ा। अप्रैल 2019 में भारत का निर्यात 26.04 अरब डॉलर का रहा था। पिछले साल अप्रैल में 4.65 अरब डॉलर की तुलना में तेल आयात अप्रैल 2021 में 10.8 अरब डॉलर का रहा। अप्रैल में जिन प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें रत्न और आभूषण, जूट, फार्मास्यूटिकल्स, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑयल मील, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल हैं।
सोने का आयात
अप्रैल 2020 में 2.83 अरब डॉलर के मुकाबले पिछले महीने सोने का आयात बढ़ कर 6.12 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल समान महीने में जिन चीजों का आयात बढ़ा है उनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, परिवहन उपकरण, खनिज, मशीनरी, कपड़ा यार्न कपड़ा, वनस्पति तेल और लोहा, और इस्पात शामिल है। अप्रैल में इंजीनियरिंग, रत्न और आभूषण और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात बढ़कर क्रमशः 5.55 अरब डॉलर, 3.3 अरब डॉलर और 2.12 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications