Best Shares of the Week : पिछले सप्ताह गिरावट के बाद बीते सप्ताह शेयर बाजार फिर से ऊपर चढ़ गया। 25 नवंबर को शेयर बाजार में 1 प्रतिशत की बढ़त आई। इससे ये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के कई कारण रहे। इनमें वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार को कम करने की उम्मीद, तेल की कीमतों में गिरावट, एफआईआई द्वारा खरीदारी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट शामिल हैं। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ कर 62,294 पर और निफ्टी 50 200 अंक चढ़ कर 18,513 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को मात्र 5 दिन में 53.6 फीसदी तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम।
हमिंग बर्ड : 53.61 फीसदी
हमिंग बर्ड एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 13.44 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 53.61 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 142.70 रु से 219.20 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 219.20 रु पर बंद हुआ। 53.61 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.53 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
फिल्ट्रा कंसल्टेंट्स : 49.75 फीसदी
फिल्ट्रा कंसल्टेंट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 40 रु से 59.90 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 49.75 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 49.26 करोड़ रु है। 5 दिन में 49.75 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 17.45 फीसदी की उछाल के साथ 59.90 रु पर बंद हुआ।
कॉनकॉर्ड कंट्रोल : 46.65 फीसदी
कॉनकॉर्ड कंट्रोल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.65 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 194.95 रु से 285.90 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.65 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 163.31 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 285.90 रु पर बंद हुआ।
बीएसएल : 46.64 फीसदी
बीएसएल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 153.20 रु से 224.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.64 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 231.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.51 फीसदी की तेजी के साथ 224.65 रु पर बंद हुआ।
गर्ग फर्नेस : 46.39 फीसदी
गर्ग फर्नेस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 47.10 रु से 68.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.39 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 27.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 68.95 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications