डेलावेयर के एक न्यायाधीश ने गुरुवार को एलोन मस्क के खिलाफ ट्विटर इंक के मुकदमे को रोकने का आदेश दिया। जज के इस फैसले के बाद मस्क को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को खरीदने के अपने 44 बिलियन यूएस डॉलर के अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए फाइनेंस करने का समय मिल गया। अब सवाल यह सामने आता है कि एलन मस्क ट्वीटर को भुगतान कैसे करेंगे। चलिए इसको विस्तार से समझते हैं।
कैसे करेंगे भुगतान
मस्क का कहना है कि वह वह ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेंगे। इसी कीमत पर मस्क और ट्वीटर के बीच अप्रैल में समझौता हुआ था। मस्क का कहना है कि अप्रैल में तय हुए मानक पर ही डील फाइनल होगी।
क्या है मस्क की वित्तीय प्लानिंग
मस्क ने अधिग्रहण के लिए इक्विटी और ऋण वित्तपोषण के माध्यम से 46.5 बिलियन डॉलर पे करने की बात कही थी। इसमें 44 बिलियन डॉलर का क्लोजिंग कॉस्ट भी शामिल है। मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प ट्वीटर के सौदे का समर्थन करने के लिए 13 बिलियन का डेट फाइनेसिंग प्रदान करने के राजी है। यह भी 44 बिलियन डॉलर के डिल का ही हिस्सा है।
ट्विटर का कहना है कि बैंक अभी भी डेट फाइनेंस कनरे के लिए तैयार है। ट्वीटर ने कहा की मस्क ने बैंकों को यह जानकारी नहीं दी थी कि वह ट्वीटर के साथ 28 अक्टूबर के डेडलाइन वाली डील को बंद कर रहे हैं।
33 अरब डॉलर की पे करनी है इक्विटी
एलन मस्क को 33 अरब डॉलर इक्विटी के रुप में पे करना है, बाकि बचे 13 अरब डॉलर राशि को वह ट्वीटर के अगेस्ट लोन लेकर पेमेंट करेंगे। मस्क के पास ट्वीटर में 9.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 4 अरब डॉलर है। ओरेकल कॉर्प (ओआरसीएल.एन) के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के पास कुल 7.1 अरब डॉलर की इक्विटी है, जो मस्क एक्वायर करेंगे। इसके बाद मस्क को इक्विटी फंड कवर को पूरा करने के लिए 22.4 बिलियन डॉलर की इक्विटी सुरक्षित करनी होगी।
एलोन मस्क के पास कितना कैश है
फोब्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ 51 साल के मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मस्क की कुल संपत्ति 219 बिलियन डॉलर है। लेकिन उनकी संप्पती का एक बड़ा हिस्सा हिस्सा टेस्ला और स्पेस एक्स में स्टॉक के रुप में है।
रॉयटर के मुताबिक मस्क ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में और इस साल अप्रैल और अगस्त में टेस्ला की कुछ हिस्सेदारी बेची है। हिस्सेदारी बेचने के बाद मस्क के पास लगभग 20 बिलियन डॉलर की नकदी है। इसका मतलब है कि उन्हें 2 से 3 अरब डॉलर और जुटाने की आवश्यकता होगी।
इक्विटी की कमी को कैसे पूरा करेंगे मस्क
एलन मस्क इक्विटी की कमी को पूरा करने के लिए टेस्ला या स्पेसएक्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने का विकल्प चुन सकते है। अगर वह शेयर बेचना नहीं चाहते हैं तो वह स्टॉक के बदले बैंक से लोन लेने के विकल्प के बारे में सोचेंगे।
रॉयटर्स के अनुसार, मस्क के पास 3-फॉर-1 स्टॉक स्प्लिट के बाद टेस्ला के $ 111 बिलियन के 465 मिलियन शेयर हैं। वह पहले ही अपनी टेस्ला में हिस्सेदारी के अगेंस्ट हेवी लोन ले चुके हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
