शेयर बाजार में आज 2 अगस्त को चौतरफा बिकवाली से हाहाकार मच गया है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1-1 फीसदी गिर गया है. ऑटो और मेटल सेक्टर में जोरदार बिकवाली है. मारुति, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स के शेयर 4-5 फीसदी तक फिसल गए हैं. बाजार की बिकवाली में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. इसके तहत आज 4.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं. बाजार में गिरावट के लिए कई बड़े ट्रिगर्स हैं. इसमें ग्लोबल संकेतों समेत अन्य ट्रिगर भी शामिल हैं.
आज क्यों टूट गया शेयर बाजार?
Swastika Investmart के सीनियर टेक्निकल एनलिस्ट प्रवेश गौड़ ने कहा कि खराब ग्लोबल संकेत बाजार की गिरावट के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है. वॉल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली ने ग्लोबल मार्केट का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया. अमेरिकी शेयर बाजार में मंदी की आशंका और टॉप IT कंपनियों की कमजोर कमेंट्री का असर दिखा, जिसके चलते निवेशक सतर्क नजर आए. इसके अलावा अमेरिका और चीन के खराब मैक्रो इकोनॉमिक डेटा से भी निवेशकों का सेंटीमेंट बिगड़ा.
बाजार में जारी रहेगी उतार-चढ़ाव
उन्होंने कहा कि बाजारों के लिए सेंट्रल बैंकों का एक्शन भी काफी अहम रहा. महंगाई पर काबू पाने के लिए बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरें बढ़ा दिया, जिससे निक्केई में लगातार बिकवाली है. इस तरह के इवेंट्स से ग्लोबल कैपिटल फ्लो में बदलाव आ सकता है और निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ सकता है. प्रवेश गौड़ ने घरेलू ट्रिगर्स पर कहा कि इंडिया VIX, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है, जिसमें बढ़त से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ेगी.

निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए टेक्निकल नजरिया
मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि टेक्निकली निफ्टी 24750 के अहम लेवल से कुछ वापसी किया. अब 24600 का 20-DMA काफी अहम सपोर्ट लेवल है. गैप-डाउन ओपनिंग के बाद 25000 अहम रजिस्टेंट लेवल है. बैंक निफ्टी भी अंडरपरफॉर्म कर रहा और 52000 के 20-DMA के नीचे ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स के लिए 51000 और 50450 इंमीडिएट सपोर्ट लेवल है. अगला अहम सपोर्ट लेवल 49500 होगा.
भारी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान
शेयर बाजार में आज की गिरावट में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 457.19 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि 1 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद 461.62 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से बाजार की बिकवाली में करीब 4.43 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं.
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
