नई दिल्ली, अक्टूबर 1। लगातार कई आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग के बाद पारस डिफेंस के शेयर की शानदार लिस्टिंग हुई है। एनएसई और बीएसई पर यह शेयर लिस्टिंग के बाद से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आज इस शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से करीब 171.43 फीसदी ऊपर हुई है।
आईये जानते हैं इस पारस डिफेंस के आईपीओ की लिस्टिंग से सभी बातें और कितना हुआ फायदा।
475 रुपये पर हुई पारस डिफेंस के आईपीओ की लिस्टिंग
पारस डिफेंस का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। पारस डिफेंस की लिस्टिंग बीएसई पर 475 रुपये के रेट पर हुई है। वहीं यह लिस्टिंग एनएसई पर 168 फीसदी प्रीमियम के साथ 469 रुपये के रेट पर हुई है। इस आईपीओ को पहले ही ग्रे मार्केट में पहले ही काफी प्रीमियम दिया जा रहा है। इस कारण माना जा रहा था कि यह आईपीओ अच्छे लिस्टिंग गेन दिला सकता है। पारस डिफेंस ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर 175 रुपये पर ऐलाट किए थे।
ये है पारस डिफेंस के आईपीओ का डिटेल
पारस डिफेंस का आईपीओ रिकॉर्ड 304 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा करीब 112.81 गुना भरा गया था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से के लिए करीब 927.70 गुना बोलियां लगाई थीं। इसके अलावा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा करीब 169.65 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। कंपनी ने इस आईपीओ के माध्यम से 170.77 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।
पारस डिफेंस के आईपीओ का सुबह 11 बजे का दाम
पारस डिफेंस का शेयर सुबह 11 बजे एनएसई पर 492.45 रुपये यानी करीब 181.40% फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 460.00 रुपये का बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 492.45 रुपये का रहा है।
पारस डिफेंस का शेयर सुबह 11 बजे बीएसई पर 498.75 रुपये यानी करीब 185.00% फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 456.00 रुपये का बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 498.75 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
