Exato Technologies IPO: टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Exato Technologies इस हफ्ते शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर से खुलेगा और रिटेल निवेशकों के लिए 2 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा। इश्यू खुलने से पहले ही यह आईपीओ चर्चा में छा गया है, क्योंकी ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम लगातार ऊपर जा रहा और निवेशकों को लिस्टिंग डे पर अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

इश्यू का आकार और शेयरों की जानकारी
Exato Technologies का कुल आईपीओ साइज 37.45 करोड़ रुपए का है। यह दो हिस्सों में जारी किया जा रहा है, फेश इश्यू : 23 लाख शेयर, ऑफर फॉर सेल (OFS): 5.60 लाख शेयर। फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम कंपनी अपने बिजनेस विस्तार, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और वर्किंग कैपिटल जरूरतों में लगाएगी। वहीं, OFS के जरिए कुछ प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 133 से 140 रुपए प्रति शेयर रखा है। लॉट साइज भी काफ़ी बड़ा है। एक लॉट में 1000 शेयर शामिल हैं और रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट यानी 2000 शेयर खरीदने होंगे।
कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइज बैंड 133 से 140 रुपए प्रति शेयर रखा है। लौट साइज भी काफी बड़ा है। एक लॉट में 1000 शेयर शामिल हैं और रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2000 शेयर खरीदने होंगे।
इस हिसाब से निवेश की न्यूनतम राशि लगभग 2,80,000 रुपए बैठती है, जो छोटे निवेशकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
एंकर निवेशक भी दिखा चुके हैं भरोसा
आईपीओ खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स के लिए अपना इश्यू खोल। कंपनी का टारगेट एंकर निवेशकों से 10.65 करोड़ रुपए जुटाना है। आमतौर पर एंकर इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी यह संकेत देती है कि कंपनी की मांग अच्छी है।
इश्यू का प्रबंधन-
Lead Manager: GYR Capital Advisors Pvt Ltd
Registrar: Kfin Technologies
Market Maker: Giriraj Stock Broking Pvt Ltd
ग्रे मार्केट में शानदार शुरुआत
इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर 95 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है। यह लिस्टिंग पर लगभग 67-70% के अनुमानित गेन का संकेत देता है। अगर यही प्रीमियम बना रहा, तो कंपनी का शेयर 235 रुपए तक लिस्ट हो सकता है, जो निवेशकों के लिए काफी आकर्षक है। इस आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम अब तक 75 से 95 रुपए के बीच देखा गया है।
क्या करें निवेशक?
Exato Technologies का बिजनेस मॉडल, ग्रोथ प्लान और ग्रे मार्केट प्रीमियम तीनों ही पॉजिटिव दिखते हैं। लेकिन बड़ी लॉट साइज की वजह से यह आईपीओ हर निवेशक के लिए आसान नहीं है। अगर आप बड़े निवेश के साथ लिस्टिंग गेन की चाह रखते हैं, तो यह इश्यू ध्यान खींच सकता है। हालांकि, किसी भी आईपीओ में निवेश से पहले जोखिम और अपने बजट को जरूर समझें।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

आज बंद हो रहे हैं ये IPO: UPI मैंडेट और टाइमिंग में न करें चूक, जानें पूरी प्रक्रिया

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

IPO निवेश का सही दांव: Tempsens, Augmont और Skyways में से किसे चुनें?

Augmont Enterprises IPO: दूसरे दिन की हलचल, निवेश से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications