नई दिल्ली, सितंबर 5। 94 साल की हरभजन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-36 सी में रहती हैं वो कुछ दिनों पहले कौन बनेगा करोड़पति के कार्यक्रम में दिखीं थी। उनके हौसले और जज्बे को अमिताभ बच्चन ने सलाम किया है। हरभजन कौर को अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव में जाकर ये बात बहुत खली की उन्होंने पूरी जिंदगी में खुद कुछ नहीं कमाया। फिर उन्होंने कुछ करने का फैसला किया और आज वे उनकी हाथ की बनी स्पेशल बर्फी भारत के कोने-कोने तक पहुंचा रही हैं। आज वे 94 साल की आयु में एक सफल उद्यमी है।
हरभजन कौर- बेसन की बर्फी नाम से शुरू किया स्टार्टअप
90 वर्ष की उम्र में हरभजन कौर ने 'हरभजन कौर- बेसन की बर्फी' नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया। जो आज एक ब्रांड बन चुका है। उनकी चंडीगढ़ में कोई भी दुकान नही है। मगर वे एक मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 से क्लाउड किचन चला रही हैं। हरभजन कौर के पास दो असिस्टेंट भी है और वे हर सप्ताह खुद प्रोडक्ट की क्वॉलिटी चेक करने के लिए जाती है।
पहले दिन 2500 रु कमाएं
हरभजन कौर चंडीगढ़ में अपनी बेटी रवीना सूरी के पास रहती हैं। उनकी कुल तीन बेटियां हैं। एक दिन हरभजन कौर से रवीना ने पूछा आपके मन में कौन सी इच्छा रह गई जो आपकी पूरी नहीं हुई। फिर हरभजन ने कहा मैनें जिंदगी में खुद कुछ नहीं कमाया। रविना ने कहा आपकी क्या इच्छा है तो फिर उन्होंने कहा वो बर्फी बना सकती है। क्योंकि वे दिवाली के मौके पर वे अपने परिवार के सदस्यों के लिए बनाती थी। यही से उन्हे स्टार्टअप का आइडिया आया और कुछ किलो बर्फी बना कर उन्होंने पास के मार्केट में स्टॉल लगा कर टेस्टिंग कर देखा। जहा से उन्हे पहले ही दिन 2500 रु की कमाई हुई।
उन्हें लोकप्रियता आनंद महिंद्रा के ट्वीट से मिली
हरभजन कौर ने कुछ किलो बर्फी से की थी शुरुवात और समय के साथ ऑर्डर की संख्या बढ़ने लगी। महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने उनकी कहानी ट्वीट की, तब उन्हे लोकप्रियता मिली और उनके ऑर्डर बहुत ज्यादा आने लगे। जब अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर चंडीगढ़ में आई थी तब उन्होंने उनकी बर्फी ऑर्डर की थी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications