नई दिल्ली, मई 26। अगर आपको 10 लाख डॉलर यानी करीब 7.27 करोड़ रु का लॉटरी टिकट मिल जाए और आपको वो टिकट लौटाना पड़े तो क्या आप लौटा देंगे? अधिकतर लोग करोड़ों रु के उस लॉटरी को टिकट को शायद नहीं लौटा पाएंगे। मगर अमेरिका में एक भारतीय मूल के परिवार ने ऐसा किया है। उन्होंने ऐसा करके ईमानदारी की मिसाल कायम की है, जिसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उनकी इस ईमानदारी के चलते एक अमेरिकी महिला करोड़पति बन गयी। जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
लगा 10 लाख डॉलर का इनाम
मेसाच्युसेट्स की रहने वाली महिला ली रोज फिएगा ने मार्च में साउथविक में एक लोकल स्टोर से 1 मिलियन (10 लाख) डॉलर वाली का लॉटरी टिकट खरीदा था। करीब में ही एक जगह वे काम करती हैं। उन्होंने इस टिकट को स्क्रेच किया और इनाम न जीतने पर फेंक दिया। मगर ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। असल में उसी टिकट में 10 लाख डॉलर का इनाम था।
ये है पूरा मामला
फिएगा के अनुसार वे जल्दी में थीं। वे लंच ब्रेक पर टिकट खरीदने आई थीं। उन्होंने टिकट को जल्दी से स्क्रेच किया और देखा। उन्हें लगा कि ये विजेता वाला टिकट नहीं है। इसलिए उन्होंने इस टिकट को फेंकने के लिए स्टोर ऑनर को सौंप दिया। फिएगा को नंबर भी याद नहीं था, बावजूद इसके उन्होंने टिकट को फेंक दिया। हालांकि स्टोर के मालिक अभि शाह को बाद में काउंटर के पीछे यही टिकट मिला, जो लगभग 10 दिनों से पड़ा हुआ था।
पूरी तरह स्क्रेच नहीं हुआ था टिकट
अभि शाह ने देखा कि यह टिकट पूरी तरह से स्क्रेच नहीं हुआ है। उन्होंने इसे पूरा स्क्रेच किया और देखा कि यह 10 लाख डॉलर के इनाम वाला टिकट है। इस टिकट को अभि का मां अरुणा शाह ने फिएगा को बेचा था। फिएगा उनकी एक रेगुलर कस्टमर रही हैं। अभि शाह ने एक बार को सोचा कि इस पैसे से एक कार खरीदूंगा। मगर उनके परिवार ने टिकट लौटाने का फैसला किया।
2 रातें सो नहीं पाए
शाह परिवार दो रातें सो नहीं पाया। दुकान के मालिक अभि के पिता मुनीश शाह हैं। अभि ने उनकी माता यानी अपनी दादी जो भारत में रहती हैं, को फोन किया और उन्होंने परिवार को फिएगा को टिकट लौटाने को कहा। जब मुनीश ने फिएगा को फोन किया, तो उन्होंने 10 लाख डॉलर का इनाम जीतने पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं हुआ। फिएगा यह सुनकर रोने लगी कि वास्तव में उन्होंने लॉटरी जीती है।
क्या करेंगी पैसों का
फिएगा ने जनवरी में कोविड-19 से रिकवरी की है। और अब लॉटरी जीतने से वह खुद को दोगुनी भाग्यशाली मानती हैं। स्टोर मालिकों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कौन करता है? ये महान लोग हैं। फिएगा ने आगे कहा कि वह अपने रिटायरमेंट के लिए बाकी पैसे बचाना चाहती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications