Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: प्रधानमंत्री के द्वारा देश के नागरिकों के लिए कई स्कीम चलाई जाती है। जिसका फायदा देश के स्थाई नागरिकों को मिलता है। हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा भी एक ऐसी बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसका फायदा देश के नागरिकों के अलावा एनआरआई को भी मिल सकता है। सरकार की इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इस सरकारी स्कीम के तहत अगर कोई भी व्यक्ति इंश्योरेंस करवाता है, तो उसे लाइफ कवर मिलता है। यह एक लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।
आपकी जानकारी के लिए बताते थे लेकिन इस लाइफ इंश्योरेंस कवर का पीरियड 1 साल का होता है और 1 साल के बाद इसको फिर से रिन्यू करवाना पड़ता है। आप इस योजना का फायदा किसी बैंक या डाकघर में जाकर उठा सकते हैं। इसके लिए भी कुछ नियम और शर्तें हैं, जिनका पूरा होना जरूरी है।

इस योजना का लाभ उठाने वाले हर व्यक्ति की उम्र 18 से 50 साल की होनी चाहिए। यानी 18 साल से कम और 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। इसके लिए आपका अकाउंट भी उसे बैंक में होना चाहिए जिसे सरकार की इस स्कीम में भाग लिया है। अगर आप इन दोनों कंडीशन को पूरा करते हैं तो बड़ी आसानी से आपको इस इंश्योरेंस का फायदा मिल जाता है।
इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाने पर इंश्योरेंस कवर दिया जाता है जो उसके परिवार के लिए काम में आता है।
इसका प्रीमियम बड़ी आसानी से आपके अकाउंट से ऑटो डेबिट प्रक्रिया के जरिए काट लिया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको इस पॉलिसी के नॉमिनेशन के दौरान सहमति देनी पड़ेगी। इसके बाद आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, हर साल आपकी जीवन बीमा पॉलिसी अपने आप रिन्यू होती रहेगी और प्रीमियम की रकम बैंक से अपने आप कट जाएगी।
यह प्रीमियम इतना सस्ता है कि इस देश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी आसानी से खरीद सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपए के प्रीमियर पर 1 साल का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। यह पैसा बैंक और घर जिसमें भी आपका अकाउंट है, उसके द्वारा साल में एक बार आपके खाते से डेबिट कर लिया जाता है।
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस बीमा योजना के तहत 18 से 50 साल की आयु के सभी कस्टमर को 2 लाख रुपए का सालाना लाइफ कवर मिलता है।
इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका फायदा देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनका अकाउंट देश के किसी भी बैंक में होना चाहिए। इसके बाद अगर वह सभी नियम और शर्तों को पूरा करते हैं, तो सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सरकार की इस योजना का लाभ सभी वर्ग को लोगों को मिल सकता है। इससे अगर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यू हो जाती है तो इसके परिवार को बीमा की राशि मिल जाती है। जिससे उन्हें कुछ समय के लिए वित्तीय सहायता जरूर मिल जाती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications